लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन, इस्लामाबाद में तनाव

By भाषा | Updated: August 4, 2022 21:03 IST

खान की पाकिस्तान तहरीक -ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी और चुनाव आयोग के बीच टकराव चल रहा है। खान मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुलतान राजा पर भेदभावकारी होने का आरोप लगाते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इमरान खान की पार्टी पीटीआई और PAK चुनाव आयोग के बीच चल रहा है टकरावचुनाव आयोग के खिलाफ इमरान खान के आवाहन के बाद इस्लामाबाद में तनावपूर्ण स्थितिपाकिस्तान सरकार ने कहा है कि वह प्रदर्शनकारियों को रोकेगी

इस्लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग और उसके प्रमुख पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उनके विरूद्ध प्रदर्शन का आह्वान किया जिसके बाद बृहस्पतिवार को यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने निषिद्ध विदेशी चंदा प्राप्त करने को लेकर खान की पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

खान की पाकिस्तान तहरीक -ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी और चुनाव आयोग के बीच टकराव चल रहा है। खान मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुलतान राजा पर भेदभावकारी होने का आरोप लगाते रहे हैं। सोमवार को खान ने राजा के इस्तीफे के वास्ते दबाव डालने के लिए बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद में चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। 

पुलिस द्वारा उधर जाने वाले मार्गों पर अवरोधक लगाये जाने एवं सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने का निश्चय करने के बाद खान ने अपना प्रदर्शन स्थल बदलने का फैसला किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आज मैं अपने लोगों से छह बजे एफ 9 पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के विरूद्ध शांतिपूर्ण जन प्रदर्शन के लिए बाहर निकलने का आह्वान कर रहा हूं।’’ 

उन्होंने लिखा कि वह शाम को इस जनसभा को संबोधित करेंगे। कुछ दिन पहले चुनाव आयोग विदेशी चंदा मामले में इस निष्कर्ष पर पहुंचा था कि खान की पीटीआई को निषिद्ध स्रोतों से चंदा मिला और उसने उस पैसे को छिपाया जो उसे विभिन्न स्रोतों से मिले। चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि खान की पार्टी ने भारतीय मूल की एक व्यापारी समेत 34 विदेशियों से नियमों के विपरीत चंदा लिया। 

यह पूर्व प्रधानमंत्री के लिए एक बड़ा झटका था। आयोग की तीन सदस्यीय पीठ ने विदेशी नागरिकों एवं विदेशी कंपनियों से निषिद्ध चंदा लेने को लेकर पीटीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि वह प्रदर्शनकारियों को रोकेगी। गृहमंत्री राना सनाउल्लाह ने बुधवार को कहा कि सरकार पीटीआई समर्थकों को रेड जोन में जाने एवं चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देगी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की अशांति की आशंका में रेड जोन को सील कर दिया है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?