लाइव न्यूज़ :

मलेशिया: अच्छे बीफ के लिए गायों को कुरान सुनाने के सरकार का फरमान, जानें क्या है मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2018 11:16 IST

मलेशिया सरकार ने बीफ की क्वालिटी को अच्छा करने के लिए अब गायों को कुरान की आयतें सुनायी जाएंगी।

Open in App

मलेशिया, 6 अप्रैल : मलेशिया सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गई है। खबर के मुताबिक यहां की सरकार बीफ की क्वालिटी को अच्छा करने के लिए अब गायों को कुरान की आयतें सुनायी जाएंगी।

यहां एक राज्य अधिकारी ने बताया है कि गायों को कुरान की आयतों को सुनने से शांति मिलेगी। जिससे उनका बीफ और फायदेमंद होगा और उसमें सुधार होगा। कहा जा रहा है कि मलेशिया के केलान्तन राज्य की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य चे अब्दुल्ला मत नावी ने यह विचार दिया है। 

अब्दुल्ला ने कहा है कि ये काम किसान भी करेंगे जिससे उनकी गायों का बीफ अच्छी क्वालिटी का मिल सके। केलान्तन राज्य में पैन-मलेशियन इस्लामिक पार्टी(PAS) की सरकार है। यहां की सरकार काफी कट्टरमानी जाती है और इसका एक रूप हाल ही में तब दिखा था जब सरकार ने राज्य में कट्टर इस्लामिक नियमों को बढ़ावा दिया था।

वहीं अब यहां के कृषि मंत्री ने गायों को आयात सुनानें का अनोखा फरमान सुनाया है। उन्होंने कहा है कि केवल कुरान ही है जिसको सुनकर गायों को शांति महसूस होगी और जब वह मन से शांति महसूस करेंगी तो हमें अच्छी क्वालिटी का मीट मिलेगा। 

इतना ही नहीं अब्दुल्ला ने कहा कि अगर जानवर शांत और आरामदायक स्थिति में है तो इससे बीफ की क्वालिटी में सुधार होता है। उन्होंने कहा है कि सरकार की ओर से इस नियम को लेकर सरकार की किसी पर कोई जोर जबरदस्ती नहीं है और ना ही इसको लेकर कोई समय सीमा निर्धारित की गई है बस हमें उम्मीद है कि स्थानीय किसान ऐसा करेंगे। फिलहाल सरकार के इस ऐलान ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। हर किसी के मन में बीफ की क्वालिटी को लेकर सरकार का ये निर्णय काफी अजीब भी लग रहा है। 

टॅग्स :गाय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं रौनक चौधरी?, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: गाय के साथ बलात्कार, लोगों का फूटा गुस्सा, आरोपी की दुकानों और वाहन में लगाई आग

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतगाय पूजनीय और वध से शांति पर खतरा पैदा होगा?, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आरोपी नूंह निवासी की जमानत खारिज की, कहा- बार-बार, जानबूझकर और उकसावे की नीयत से अंजाम

क्राइम अलर्टNagpur Maharashtra: शर्मनाक?, गाय के साथ 25 वर्षीय व्यक्ति ने किया अश्लील हरकत, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत