लाइव न्यूज़ :

पत्रकार कल्याण के प्रावधान वाला महत्वपूर्ण विधेयक पाक संसद में पारित

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:15 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 नवंबर पाकिस्तान की संसद ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण विधेयक पारित किया, जिसमें पत्रकारों के संरक्षण का प्रस्ताव है। देश में मीडियाकर्मियों पर हमले बढ़ने की खबरों के बीच विधेयक पारित किया गया है।

पत्रकार और मीडियाकर्मी संरक्षण विधेयक 2021 उन चार अन्य विधेयकों में शामिल है, जिसे संसद के उच्च सदन या सीनेट ने मंजूरी दी।

मानवाधिकार मंत्री डॉ शिरीन मजारी ने उक्त विधेयक पेश किया। विधेयक की धारा 3 (1) के अनुसार, ‘‘सरकार सुनिश्चित करेगी कि संविधान के अनुच्छेद 9 के अनुरूप प्रत्येक पत्रकार और मीडिया कर्मी के जीवन के अधिकारों की सुरक्षा की जाए और ऐसे किसी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार नहीं हो।’’

विधेयक की धारा 4 में निजता का अधिकार तथा सूत्र का खुलासा नहीं करने के अधिकार का प्रावधान है, वहीं धारा 5 पेशेवर जिम्मेदारी स्वतंत्रता से अदा करने का अधिकार प्रदान करती है।

इस बीच धारा 12 में मीडियाकर्मियों और पत्रकारों के संरक्षण के लिए एक आयोग के गठन का प्रावधान है। विपक्षी दलों के विरोध के बीच विधेयक प्रस्तुत किये गये। विपक्षी दलों ने सीनेट के सभापति सादिक संजरानी से मांग की है कि मीडिया संरक्षण विधेयक को संबंधित स्थायी समिति के पास अध्ययन के लिए भेजा जाए।

इस बीच, मजारी ने विधेयक पारित होने पर मीडियाकर्मियों को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा