लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में कोविड-19 के मामले बढ़ने से आईसीयू लगभग भरे

By भाषा | Updated: September 5, 2021 09:26 IST

Open in App

सैकरामेंटो (अमेरिका), पांच सितंबर (एपी) अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं और अस्पतालों के गहन चिकित्सा कक्षों में लगभग सभी बिस्तर भर चुके हैं। राज्य के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप के मामले लगातार बढ़ रहे है खासतौर से उन लोगों में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली है। सैन जोआकिन वैली क्षेत्र के आठ काउंटी में अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर लगातार तीसरे दिन भरे हुए हैं। राज्य के अधिकारियों ने इसके लिए संक्रमण के बढ़ते मामलों को जिम्मेदार ठहराया है। संक्रमण के चलते पिछले महीने विशेष नियमों की घोषणा करनी पड़ी जिसमें आसपास के अस्पतालों को स्थानांतरित किए गए मरीजों को भर्ती करना आवश्यक होगा।सामाचार पत्र ‘फ्रेस्नो बी’ की खबर के अनुसार, फ्रेस्नो काउंटी और आसपास की काउंटी में अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित और संदिग्ध मरीजों की संख्या चार हफ्ते पहले आए मामलों की तुलना में दोगुनी है। अगर संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो आईसीयू में बिस्तर ही नहीं बचेंगे। गवर्नर गैविन न्यूसम ने मंगलवार को बताया कि कैलिफोर्निया में 12 या उससे अधिक आयु के 80 प्रतिशत से अधिक निवासियों ने कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है। इसके साथ ही कैलिफोर्निया देश में सर्वोच्च टीकाकरण दर वाले राज्यों में से एक बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS: विदेशी धरती पर नहीं थम रहा मंदिरों पर हमला, 8 दिनों में दूसरी घटना; तोड़फोड़ के बाद लिखे हिंदू विरोधी नारे

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल