लाइव न्यूज़ :

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस का दौरा करें, बेहद खुशी होगी", राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विदेश मंत्री जयशंकर से बताया पीएम मोदी को सच्चा दोस्त

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 28, 2023 09:07 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सच्चा दोस्त बताते हुए कहा कि अगर वो निकट भविष्य में रूस का दौरा करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया अपना सच्चा दोस्तपुतिन ने कहा कि अगर मोदी निकट भविष्य में रूस का दौरा करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगीपुतिन ने भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए और सार्थक कमद उठाने की बात कही

मास्को:रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सच्चा दोस्त बताते हुए कहा कि अगर वो निकट भविष्य में रूस का दौरा करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी। राजधानी मास्को में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बुधवार को हुई मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए और भी सार्थक कमद उठाने की बात कही।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुतिन ने पीएम मोदी को अगले साल रूस की यात्रा के लिए आमंत्रित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर के लंबी बातचीत की। उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर से कहा, "हमें अपने अनन्य मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस में देखकर खुशी होगी। हम चाहते हैं कि वो जल्द ही रूस दौरे की योजना बनायें।"

रूस की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मास्कों पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात से पहले अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।

अपनी बातचीत के बाद लावरोव के साथ संयुक्त मीडिया उपस्थिति के दौरान जयशंकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन अगले साल वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मिलेंगे। इससे पहले अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में जयशंकर ने कहा कि दोनों नेता लगातार संपर्क में रहे हैं।

भारत के प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी में सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र है।

अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन हो चुके हैं। पिछला शिखर सम्मेलन दिसंबर 2021 में नई दिल्ली में हुआ था। पुतिन ने विदेश मंत्री के साथ मुलाकात में यह भी कहा कि रूस और भारत के बीच व्यापार कारोबार बढ़ रहा है, खासकर कच्चे तेल और उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के कारण इस क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा, "हमारा व्यापार कारोबार लगातार दूसरे साल एक ही समय पर और स्थिर गति से बढ़ रहा है। इस साल विकास दर पिछले साल से भी अधिक है।"

मालूम हो कि बीते मंगलवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर उपप्रधान मंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ एक "व्यापक और सार्थक" बैठक की, उस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम की आगामी बिजली उत्पादन इकाइयों के निर्माण के संबंध में कुछ "बहुत महत्वपूर्ण" समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए।

यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के बावजूद भारत और रूस के बीच संबंध मजबूत बने रहे। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और वह कहता रहा है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। रूस-यूक्रेन युद्ध के काऱण कई पश्चिमी देशों में बेचैनी बढ़ी बावजूद इसके भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात काफी बढ़ा है।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनS Jaishankarरूसनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात