लाइव न्यूज़ :

VIDEO: उमराह तीर्थयात्रियों को मक्का ले जा रही बस का हुआ भीषण हादसा, 20 लोगों की मौत-29 घायल, सुनी गई धमाके की आवाज

By आजाद खान | Updated: March 28, 2023 10:19 IST

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसमें बस को जलते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं वीडियो में धमाकी की भी आवाज सुना जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब में उमराह तीर्थयात्रियों को मक्का ले जा रही बस के साथ भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में 20 उमराह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है और करीब 29 लोग घायल हुए है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल के कारण यह हादसा हुआ है।

रियाद:सऊदी अरब में उमराह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के साथ दुर्घटना हो गया है। इस भयानक बस दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और करीब 29 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि यह बस उमराह तीर्थयात्रियों को मक्का उमराह कराने के लिए ले जा रही थी। 

घटना की खबर मिलते ही मौके पर रेड क्रीसेंट टीम सहित आपातकालीन सेवाएं भी पहुंची और राहत का काम शुरू हुआ है। ऐसे में इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया जा रहा है। 

ब्रेक फेल के कारण हुआ हादसा-शुरुआती जांच

जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक बस उमराह तीर्थयात्रियों को मक्का ले जा रही थी इसी दौरान रास्ते में वह एक पुल से टकरा जाती है जिस कारण वह पलट जाती है और उसमें आग लग जाती है। इस हादसे में 20 उमराह तीर्थयात्रियों की जान चली गई है वहीं 29 लोग घायल हुए है जिनका इलाज पास के एक अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा सऊदी के असीर प्रांत के अकाबा शार के पास हुआ है। 

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि यह हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। ऐसे में इस हादसे के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो में बस में आग लगने की वजह से धमाके की भी आवाज सुनाई दे रही है। बता दें कि फिलहाल इस्लाम धर्म का पवित्र रमजान चल रहा है जिसमें दुनिया भर के मुस्लिम एक महीने तक रोजा रहते है। 

बचाव कार्य जारी

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर सऊदी सिविल डिफेंस और रेड क्रिसेंट अथॉरिटी की टीमों को वहां भेजा गया है। वहीं मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

 

टॅग्स :सऊदी अरबवायरल वीडियोसड़क दुर्घटनाMecca
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल