लाइव न्यूज़ :

कार्रवाई के बीच हांगकांग की शीर्ष गायिका को कन्सर्ट के लिये नहीं मिली जगह

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:07 IST

Open in App

हांगकांग, एक सितंबर (एपी) हांगकांग की एक लोकप्रिय गायिका और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता को इस महीने शहर के एक प्रमुख थियेटर में कार्यक्रम पेश करने की इजाजत नहीं होगी, यह इस बात का संकेत है कि असंतुष्टों के खिलाफ अधिकारियों की कार्रवाई का असर मनोरंजन व सांस्कृतिक क्षेत्र में भी दिख रहा है। गायिका की कंपनी गूम्यूजिक द्वारा बुधवार को फेसबुक पर दिए गए बयान के मुताबिक, डेनिस हो के कन्सर्ट के लिए जगह के आरक्षण को ‘द हांग कांग आर्ट्स सेंटर’ ने लोक सुरक्षा नियम का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है। चीन समर्थन अखबार ‘ता कुंग पाओ’ द्वारा हांगकांग में 2019 के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन में गायिका की भागीदारी के कारण हो पर “चीन विरोधी” होने का आरोप लगाए जाने कुछ दिन बाद यह कार्रवाई हुई है। हो एक मुखर कार्यकर्ता हैं और उन्होंने 2014 में शहर में हुए ‘अंब्रेला मूवमेंट’ (छाता आंदोलन) के दौरान हुए व्यापक प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था और बाद में 2019 के प्रदर्शनों में भी शामिल हुई थीं। ये प्रदर्शन हांगकांग में नागरिक अधिकारों के संरक्षण और चीन की दखलंदाजी कम करने की मांग को लेकर हुए थे। गूम्यूजिक ने कहा, “हम कुछ कर नहीं सकते लेकिन पूछते हैं कि पिछले 44 सालों से समकालीन कला को बढ़ावा देने के लिये स्वतंत्र संस्थान के तौर पर संचालित हांगकांग आर्ट्स सेंटर कैसे मनमाने तरीके से बिना ठोस साक्ष्यों के अनुबंधों को निलंबित कर सकता है?”द हांगकांग आर्ट्स सेंटर ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। हो के कन्सर्ट आठ से 12 सितंबर के बीच होने थे और इसकी टिकटें बिक चुकी हैं। कन्सर्ट के रद्द होने के बाद यह माना जा रहा है कि पूर्व में अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर मुखर रहा हांगकांग का सांस्कृतिक परिदृश्य अब शहर पर चीन के बढ़ते नियंत्रण के निशाने पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?