लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का सिलसिला फिर शुरू, स्टेशन की ओर मार्च

By भाषा | Updated: July 7, 2019 18:45 IST

अब इस प्रदर्शन में लोकतांत्रिक सुधार की मांग भी शामिल हो गयी है। आयोजकों ने बताया कि मार्च के तहत सिम शा सूई में 2,30,000 लोग सड़कों पर आए। चीनी पर्यटकों के बीच शहर का यह हिस्सा काफी लोकप्रिय है। पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शन में 56,000 लोग शामिल हुए।

Open in App

हांगकांग में सरकार विरोधी हजारों प्रदर्शनकारियों ने रविवार को एक रेलवे स्टेशन तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों का लक्ष्य विरोध प्रदर्शन के जरिए शहर में चीन समर्थक नेताओं पर दबाव बढ़ाना है। पिछले सोमवार को बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुआ था। हजारों युवाओं, नकाब लगाए हुए प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने का प्रयास किया था।

पिछले एक महीने से हांगकांग में प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस के साथ लोगों की झड़पें भी हुयी हैं। यह प्रदर्शन एक कानून के कारण किया जा रहा है जिसके जरिए लोगों को मुकदमे का सामना करने के लिए चीन भेजे जाने का प्रावधान है। प्रदर्शन के बाद विधेयक को लाने का प्रयास रोक लिया गया लेकिन लोगों का आक्रोश नहीं थमा है।

अब इस प्रदर्शन में लोकतांत्रिक सुधार की मांग भी शामिल हो गयी है। आयोजकों ने बताया कि मार्च के तहत सिम शा सूई में 2,30,000 लोग सड़कों पर आए। चीनी पर्यटकों के बीच शहर का यह हिस्सा काफी लोकप्रिय है। पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शन में 56,000 लोग शामिल हुए।

आयोजकों का कहना है कि मार्च के जरिए वह शहर में आए चीन के लोगों को बताना चाहते हैं कि यह प्रदर्शन किसलिए चल रहा है। प्रदर्शनकारी विधेयक को पूरी तरह वापस लेने, पुलिस द्वारा आंसू गैस और रबड़ की गोलियों के इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच कराने, गिरफ्तार लोगों के लिए माफी और शहर की गैर निर्वाचित नेता केरी लाम के पद से हटने की मांग कर रहे हैं।

एक प्रदर्शनकारी एडिसन एंग ने कहा, ‘‘हम चीन के पर्यटकों समेत तमाम पर्यटकों को दिखाना चाहते हैं कि हांगकांग में क्या हो रहा है और वो इस बारे में जानकर चीन लौटेंगे।’’

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा