लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के लिए दो महीने से भी ज्यादा समय से चल रहा है प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 25, 2019 17:38 IST

हांगकांग के बाहरी इलाके में क्वाई फोंग रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों पर इस महीने के शुरू में आंसूगैस के गोले दागे जाने के बाद से यह क्षेत्र प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बन गया।

Open in App
ठळक मुद्देचेतावनी के संकेत दिखाने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिये आंसू गैस के गोलों को इस्तेमाल किया।इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद यह जगह पत्थरों से पट गई।

हांगकांग के एक बाहरी जिले में लोकतंत्र समर्थक मार्च के बाद रविवार को लगातार दूसरे दिन यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जहां एक नजदीकी पार्क में जुटे थे वहीं प्रदर्शनकारियों का एक अन्य समूह मुख्य सड़क पर था जो यातायात अवरोध और कोन्स से बैरीकेड बना रहे था और फुटपाथ पर बांस बिखेर रहा था।चेतावनी के संकेत दिखाने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिये आंसू गैस के गोलों को इस्तेमाल किया। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद यह जगह पत्थरों से पट गई। इस झड़प से पहले हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में नए प्रदर्शन की कड़ी में हजारों प्रदर्शनकारी बारिश के बीच हाथों में छाते लिये मार्च में शामिल होने पहुंचे।हांगकांग के बाहरी इलाके में क्वाई फोंग रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों पर इस महीने के शुरू में आंसूगैस के गोले दागे जाने के बाद से यह क्षेत्र प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बन गया। मार्च के रास्ते में पुलिस को पूरे साजो-सामान के साथ मार्च के रास्ते में देखा जा सकता था। प्रदर्शनकारी अर्धस्वायत्त चीनी क्षेत्र की सड़कों पर दो महीने से ज्यादा समय से हैं। उनकी मांग है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हों और प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण करने के लिये पुलिस द्वारा बल के इस्तेमाल की जांच की जाए।कोउलून बे में शनिवार को मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह की पुलिस से झड़प हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जगह-जगह अवरोध लगाए और आग लगाई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने 17 से 52 साल की उम्र के 29 लोगों को आक्रामक हथियार रखने और पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

विश्वHong Kong Fire Accident: हांगकांग में आवासीय परिसर में आग लगने से 44 की मौत, 279 अब भी लापता

विश्वहांगकांग में बहुमंजिला इमारतों में लगी आग, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, 13 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद