लाइव न्यूज़ :

हांगकांग: मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने कहा- सुरक्षा कानून स्वतंत्रता के लिए खतरा नहीं

By भाषा | Updated: May 26, 2020 16:09 IST

हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि चीन की औपचारिक नेशनल पीपुल्स कांग्रेस जिस कदम पर विचार कर रही है उससे हमें चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकैरी लैम ने कहा- ‘हांगकांग के लोगों की बड़ी आबादी के ज्यादा फायदे के लिए विधेयक के इस भाग की जरूरत है।चीन ने हांगकांग के लिए नया प्रतिनिधि नियुक्त किया है, जो चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा स्थापित कड़े नियमों का पालन कर रहा है।

हांगकांग: हांगकांग की शीर्ष नेता ने मंगलवार को कहा कि चीन द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून इस अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र के नागरिक अधिकारों के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करता। हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने संवाददाताओं से कहा चीन की औपचारिक नेशनल पीपुल्स कांग्रेस जिस कदम पर विचार कर रही है उससे ‘‘हमें चिंतित होने की जरूरत नहीं’’ है। उन्होंने कहा,‘‘हांगकांग ने यह साबित किया है कि हम उन मूल्यों को बरकरार और संरक्षित रखते है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हांगकांग के लोगों की बड़ी आबादी के ज्यादा फायदे के लिए विधेयक के इस भाग की जरूरत है।’’ लैम ने कहा कि हांगकांग के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में एक जून से ट्रांजिट सेवा शुरू हो जाएगी लेकिन कोरोना वायरस को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के तहत विदेश से किसी को यहां आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। चीन के इस नए कानून को हांगकांग में पिछले साल लोकतंत्र की मांग को लेकर चले विरोध प्रदर्शनों के बाद, उस पर ज्यादा नियंत्रण स्थापित करने की सरकार की मंशा के तौर पर देखा जा रहा है। 

चीन ने हांगकांग के लिए नया प्रतिनिधि नियुक्त किया है, जो चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा स्थापित कड़े नियमों का पालन कर रहा है। अमेरिका ने इस प्रस्तावित कानून की तीखी आलोचना की है और हांगकांग के साथ तरजीही व्यापार दर्जे को भी समाप्त करने की धमकी दी है। चौतरफा आलोचनाओं ने बीच लैम ने कहा कि हांगकांग पर कानून लागू करने के संबंध में ‘‘कुछ विदेशी नेताओं’’ ने ‘‘सच्चाई से परे विचार’’ जाहिर किए हैं। 

उन्होंने आतंकवाद और चरमपंथ पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने उन दावों को दोहराया कि यह कानून केवल ‘‘एक अल्पसंख्यक समूह’’पर केन्द्रित होगा। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह हांगकांग के कानून को खत्म कर देगा तथा चीनी एजेंटों को मनमाने ढंग से उन लोगों को गिरफ्तार करने का अधिकार देगा जो लोकतंत्र समर्थक हैं। 

टॅग्स :चीनहॉन्ग कॉन्गअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?