लाइव न्यूज़ :

हांगकांगः अराजकता का माहौल, मेट्रो स्टेशन बंद, रेल लाइन निलंबित, दर्जनों बस रद्द, पांच महीने से जारी है प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 13, 2019 09:51 IST

विश्वविद्यालय परिसर में हुई झड़पों में पांच महीने से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शनों के सबसे हिंसक दृश्य देखे गए। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि सुबह के वक्त मेट्रो स्टेशन बंद रहे, एक रेल लाइन निलंबित कर दी गयी और दर्जनों बसों को रद्द कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग का परिसर प्रदर्शनों का केंद्र था।फैकल्टी और स्टाफ के मध्यस्थता करने की कोशिशों के बावजूद रात को झड़पें तेज हो गयी।

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों और दंगा रोधी पुलिस के बीच एक विश्वविद्यालय परिसर में झड़पों के बाद बुधवार को लगातार तीसरे दिन अराजकता की स्थिति बनी रही।

विश्वविद्यालय परिसर में हुई झड़पों में पांच महीने से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शनों के सबसे हिंसक दृश्य देखे गए। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि सुबह के वक्त मेट्रो स्टेशन बंद रहे, एक रेल लाइन निलंबित कर दी गयी और दर्जनों बसों को रद्द कर दिया गया।

मंगलवार को चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग का परिसर प्रदर्शनों का केंद्र था। फैकल्टी और स्टाफ के मध्यस्थता करने की कोशिशों के बावजूद रात को झड़पें तेज हो गयी। ये झड़पें सोमवार को उस घटना के बाद हुई जब पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को गोली मार दी व एक व्यक्ति ने आग लगा ली।

बुधवार को शहर भर की सड़कों पर मलबा और प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंकी गयी चीजें बिखरी रही। मोंगकॉक जिले में मलबे से बनाए बैरिकेड्स और बांस से बनायी मचान देखी जा सकते थे जिससे शहर का मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया। कई इलाकों में मुख्य सड़कों पर गाड़ियां, ट्राम्स और बसें नदारद रहे तथा टैक्सियों और बसों के लिए स्थानीय लोग लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखे।

शहर के शैक्षिक संस्थानों ने कहा कि माता-पिता यह फैसला कर सकते हैं कि ‘‘ट्रैफिक और आपात स्थिति के कारण’’ बच्चों को स्कूल भेजना है या नहीं। वहीं कुछ अंतरराष्ट्रीय स्कूल लगातार दूसरे दिन बंद हैं। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीनअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट