लाइव न्यूज़ :

Pakistan: पाकिस्तान के कराची में हिंदू मंदिर पर हुआ हमला, हमलावरों ने तोड़ीं देवी-देवताओं की मूर्तियां

By रुस्तम राणा | Updated: June 9, 2022 15:30 IST

कोरंगी एसएचओ फारूक संजरानी ने घटना की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, "पांच से छह अज्ञात संदिग्ध मंदिर में घुस गए और तोड़फोड़ कर फरार हो गए।" उन्होंने कहा कि मंदिर पर हमला करने वाले अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर में हमले के बाद से हिंदू समुदाय में डर का माहौलकोरंगी एसएचओ फारूक संजरानी ने घटना की पुष्टि कीपुलिस के मिताबिक 5-6 अज्ञात लोग मंदिर तोड़फोड़ कर फरार हो गए

कराची: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन आम बात है। ताजा मामला कराची के ओरंगी इलाके से आया है। जहां बुधवार को एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। हमलावरों ने मंदिर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया है। खबर के अनुसार, कराची के कोरंगी इलाके में श्री मारी माता मंदिर में देवताओं की मूर्तियों पर हमला किया गया। मंदिर कोरंगी थाने की सीमा के भीतर "जे" क्षेत्र में स्थित है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।

मंदिर में हमले के बाद से हिंदू समुदाय में डर का माहौल

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक इस घटना से कराची में रहने वाले हिंदू समुदाय में दहशत में है। यहां किसी भी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस को तैनात किया गया था, इसके बावजूद भी इस तरह का वाक्या सामने आया है।

इलाके के हिंदू निवासी संजीव ने अखबार को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार छह से आठ लोग इलाके में आए और मंदिर पर हमला कर किया। उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि ये हमला किसने और क्यों किया है।" उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करने के लिए पुलिस से संपर्क किया गया था।

कोरंगी पुलिस ने की हमले की पुष्टि

कोरंगी एसएचओ फारूक संजरानी ने घटना की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, "पांच से छह अज्ञात संदिग्ध मंदिर में घुस गए और तोड़फोड़ कर फरार हो गए।" उन्होंने कहा कि मंदिर पर हमला करने वाले अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

बीते साल भी हिंदू मंदिर को बनाया गया था निशाना

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी के मंदिर अक्सर भीड़ हिंसा का निशाना बनते हैं। इसी प्रकार अक्टूबर में कोटरी में सिंधु नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर को अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर अपवित्र कर दिया गया था। वहीं अगस्त में भी भोंग शहर में कथित तौर पर दर्जनों लोगों ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की थी और सुक्कुर-मुल्तान मोटरवे को अवरुद्ध कर दिया।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि वहां 75 लाख हिंदू आबादी रहती है। हालांकि हिंदू समुदाय का कहना है कि उनकी संख्या तकरीबन 90 लाख के आसपास है। सिंध प्रांत में सर्वाधिक हिंदू रहते हैं। वे अक्सर इस्लामिक चरमपंथियों द्वारा उत्पीड़न का शिकार होते आए हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानKarachi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?