लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, खालिदा जिया के समर्थकों का बताया जा रहा है हांथ

By विकास कुमार | Updated: January 6, 2019 15:09 IST

रिपोर्ट के अनुसार उसी गांव के एक स्थानीय निवासी के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के एक समूह ने रंजन के घर पर तोड़फोड़ की और उसके परिवार वालों से मारपीट कर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।

Open in App

बांग्लादेश में हाल ही में संसदीय चुनाव संपन्न हुए हैं। आवामी लीग ने सरकार बनायी है और शेख हसीना एक बार फिर से देश की प्रधानमंत्री बनी हैं। लेकिन इस बीच खबर है कि बांग्लादेश में एक बार फिर से हिन्दुओं को निशाना बनाया गया है।

बांग्लादेश के मध्य तंगाइल जिले में दो समूहों के बीच झड़प हुईं और एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई।

‘ढाका ट्रिब्यून’ की एक खबर के अनुसार जिले के बत्रा गांव में आठ-नौ लोगों के एक समूह ने मंदिर के मालिक के परिवार पर भी हमला किया।

खबर के अनुसार चित्ता रंजन ने भूमि खरीद कर करीब 20 वर्ष पहले उसपर शिव मंदिर का निर्माण कराया था।

रिपोर्ट के अनुसार उसी गांव के एक स्थानीय निवासी के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के एक समूह ने रंजन के घर पर तोड़फोड़ की और उसके परिवार वालों से मारपीट कर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।

रंजन ने कहा कि लोग 20 से ज्यादा वर्ष से मंदिर में पूजा- अर्चना कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि आरोपी पहले भी कई बार जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं।

नागरपुर पुलिस थाने के प्रभारी आलम चंद ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच का आदेश दिया।

मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी इन चुनावों में बुरी तरह हारी है और उन्होंने शेख हसीना पर धांधली करने का आरोप लगाया है। खुद खालिदा जिया भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। 

बता दें कि बांग्लादेश में हिन्दुओं को आवामी लीग का समर्थक माना जाता है। हाल के वर्षों में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और इसके पीछे खालिदा जिया के समर्थकों का हांथ बताया जाता है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :बांग्लादेशखालिदा जिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा