लाइव न्यूज़ :

तालिबान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मास्को में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

By भाषा | Updated: October 21, 2021 01:21 IST

Open in App

मास्को, 20 अक्टूबर अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के उप प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफी के नेतृत्व में तालिबान के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रूस की राजधानी मास्को में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में भारत ने युद्ध से प्रभावित अफगानिस्तान को व्यापक मानवीय सहायता प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की और खुद को इसके लिए पूरी तरह से तैयार बताया।

विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव जे पी सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने तालिबान के नेताओं से मुलाकात की।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल रूस के निमंत्रण पर मास्को प्रारूप बैठक में भाग लेने के लिए यहां आया है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहउल्लाह मुजाहिद ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच यह बैठक मास्को सम्मेलन से इतर हुई। इस बैठक को लेकर भारत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

तालिबान के साथ भारत का पहला औपचारिक संपर्क 31 अगस्त को दोहा में हुआ था। हालांकि, बुधवार को हुई यह बैठक तालिबान द्वारा पिछले महीने अंतरिम मंत्रिमंडल की घोषणा के बाद दोनों पक्षों के बीच पहला औपचारिक संपर्क था।

भारत विगत में अफगानिस्तान को बुनियादी ढांचे के साथ-साथ मानवीय सहायता प्रदान करता आ रहा है।

तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की चिंताओं को ध्यान में रखने और राजनयिक तथा आर्थिक संबंधों में सुधार करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत