लाइव न्यूज़ :

जहन्नुम जैसी स्थिति थी : इथोपिया हवाई हमले में बचे लोगों की दास्तान

By भाषा | Updated: June 27, 2021 15:17 IST

Open in App

अदीस अबाबा (इथोपिया), 27 जून (एपी) इथोपिया के टोगोगा के टिगरी गांव में मर्ग अपने कैफे में ग्राहकों को खाना परोस रहे थे, उसी दौरान सेना के हवाई हमले से चारों ओर धूल भर गई और मलबे का एक टुकड़ा उनके सिर पर लगा जिससे वह जख्मी हो गए।

टिगरी संघर्ष के दौरान हुए सबसे जानलेवा हमलों में से एक के बारे में उन्होंने फोन पर ‘एपी’ को बताया, ‘‘सब कुछ काले धुएं के गुब्बार में ढंक गया था, जहन्नुम जैसी हालत थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चारों ओर खून ही खून था।’’

मर्ग के कैफे में ही उनकी रिश्तेदार सहित सात लोग मारे गए और करीब 30 लोग घायल हुए हैं। उनकी रिश्तेदार की मौत बुरी तरह झुलसने से हुई है। कैफे के बाहर और दर्जनों शव दिख रहे थे। समय गुजरने के साथ-साथ हमले में सुरक्षित बचे लोगों को इस जहन्नुम का एहसास हुआ, उन्हें पता चला कि इथोपिया के सैनिक मेडिकल सहायता को क्षेत्र तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बहुत गुस्सा आ रहा है। कई लोगों की जान बचायी जा सकती थी।’’

वहीं इथोपिया की सेना का कहना है कि यह हवाई हमला उसी ने किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हमले में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सैनिकों ने मेडिकल टीम को हमले की जगह पर पहुंचने से रोक दिया जिसके कारण कई और लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब