लाइव न्यूज़ :

हैरिस ने ओपीएम प्रमुख के तौर पर किरण आहूजा के नाम पर पुष्टि के लिए डाला अहम वोट

By भाषा | Updated: June 23, 2021 09:51 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 जून अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख के तौर पर भारतीय-अमेरिकी किरण आहूजा के नाम की पुष्टि करने के लिए अपना महत्वपूर्ण वोट डाला। आहूजा के नामांकन पर विभाजित सीनेट में बराबरी की स्थिति को तोड़ने के लिए हैरिस का वोट अहम रहा।

कार्मिक प्रबंधन कार्यालय एक संघीय एजेंसी है जो देश के 20 लाख से अधिक लोक सेवकों का प्रबंधन करती है। अमेरिकी वकील एवं कार्यकर्ता आहूजा (49) अमेरिका सरकार में इस शीर्ष पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। सीनेट में 50-50 मतों की स्थिति के बाद हैरिस ने मंगलवार को आहूजा के पक्ष में वोट डालने की घोषणा की।

हैरिस ने कहा, ‘‘सीनेट के समान रूप से विभाजित होने पर उपराष्ट्रपति सकारात्मक मतदान करती हैं।’’ इसके साथ ही उपराष्ट्रपति के तौर पर यह हैरिस का इस साल का छठा मत है जो उन्होंने बराबरी की स्थिति को तोड़ने के लिए डाला है।

सीनेटर डायने फिनस्टीन ने कहा कि आहूजा को जन सेवा और परोपकारी क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव हासिल है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में कार्मिक प्रबंधन कार्यालय में एक वरिष्ठ भूमिका भी शामिल है।

विपक्षी रिपब्लिकन नेताओं की राय रखते हुए सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि संघीय सरकार के एचआर के प्रमुख को गर्भपात के पक्ष में इतना खुलकर बोलना चाहिए।

आहूजा 2015 से 2017 तक कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के निदेशक की चीफ ऑफ स्टाफ पद पर रहीं। अभी वह परोपकारी संस्थानों के एक क्षेत्रीय नेटवर्क फिलान्थ्रोपी नॉर्थवेस्ट की सीईओ हैं। उन्होंने अमेरिकी न्याय विभाग में नागरिक अधिकार वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। उनका पालन-पोषण जॉर्जिया में हुआ और उन्होंने स्पेलमैन कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया और जॉर्जिया विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना