लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: हमास के आतंकियों के कबूलनामे का वीडियो सामने आया, इजराइल सिक्योरिटीज अथॉरिटी ने किया जारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 24, 2023 15:00 IST

वीडियो में दिख रहा शख्स ये कहते सुना जा सकता है कि उसे और उसके जैसे अन्य लोगों को अधिक बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों का अपहरण करने का निर्देश दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे हमास के आतंकियों के कबूलनामे का वीडियो सामने आया आतंकवादी हमलों में अपनी संलिप्तता कबूल कर रहे दिखाई देते हैं कैदियों का अपहरण करने के लिए भी कहा गया था

Israel-Hamas War: इज़राइल सिक्योरिटीज अथॉरिटी (आईएसए) द्वारा सोमवार को एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में कथित तौर पर हमास आतंकवादी 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल में किए गए घातक आतंकवादी हमलों में अपनी संलिप्तता कबूल कर रहे दिखाई देते हैं। 

वीडियो में दिख रहे लोगों ने दावा किया है कि इजराइल के लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाने के बदले हमास द्वारा उन्हें कीमत देने का वादा किया गया था। हमास के एक आतंकवादी को वीडियो में कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जो कोई बंधक का अपहरण करेगा और उन्हें गाजा लाएगा, उसे 10,000 अमेरिकी डॉलर और एक अपार्टमेंट मिलेगा।

वीडियो में दिख रहा शख्स ये कहते सुना जा सकता है कि उसे और उसके जैसे अन्य लोगों को अधिक बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों का अपहरण करने का निर्देश दिया गया था। इजराइल द्वारा पकड़े गए इन लोगों ने कहा उन्हें घरों को नष्ट करने और जितना संभव हो उतने कैदियों का अपहरण करने के लिए भी कहा गया था।

वीडियो में एक आतंकवादी को आगे कहते हुए सुना जा सकता है, "उसका (पीड़ित का) कुत्ता बाहर आया और मैंने उसे गोली मार दी। मैं एक लाश पर गोलियाँ बर्बाद कर रहा था।" एक अन्य आतंकवादी ने हमले के दौरान दो घरों को जलाने की बात कबूल की। उसने कहा, "हम जो करने आए थे उसे पूरा किया और फिर दो घर जला दिए।"

वीडियो आईएसए के एक बयान के साथ जारी किया गया था जिसमें उसने उल्लेख किया था कि 7 अक्टूबर के हमलों की जांच के दौरान अपराधों की प्रकृति और तरीके का वर्णन करने वाले कई "विषय" बार-बार सामने आए हैं। आईएसए ने आगे कहा कि वीडियो में कबूल करने वाले लोग भाड़े पर बुलाए गए थे, जबकि हमास की सैन्य शाखा के वरिष्ठ कमांडर छिपकर निर्देश दे रहे थे।

बता दें कि इज़राइल-हमास युद्ध आज 17वें दिन में प्रवेश कर गया है। फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी इज़राइल पर हमास के 7 अक्टूबर के हमले के जवाब में इज़राइली हवाई हमलों के दो सप्ताह में गाजा में मरने वालों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई है।

टॅग्स :इजराइलHamasवायरल वीडियोआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल