लाइव न्यूज़ :

Israel Hamas War: इजरायल के साथ संघर्ष विराम समझौते के करीब है हमास, कतर कर रहा है मध्यस्थता, हमास प्रमुख ने दी जानकारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 21, 2023 18:03 IST

इस्माइल हनियेह ने अपने सहयोगी द्वारा रॉयटर्स को भेजे गए एक बयान में कहा कि हमास के वार्ताकार एक संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचने के करीब हैं। हनियेह ने बताया है कि हमास ने कतर के मध्यस्थों को अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलिस्तीनी विद्रोही समूह इजरायल के साथ एक संघर्ष विराम समझौते के करीबइस्माइल हनियेह ने अपने सहयोगी द्वारा रॉयटर्स को भेजे गए एक बयान में दी जानकारी हमास ने कतर के मध्यस्थों को अपनी प्रतिक्रिया दे दी है

Israel Hamas War: हमास के प्रमुख इस्माइल हनियेह ने कहा है कि फिलिस्तीनी विद्रोही समूह इजरायल के साथ एक संघर्ष विराम समझौते के करीब है। हालांकि इस बीच गाजा पर घातक हमले जारी हैं और इजरायल पर रॉकेट दागे जा रहे हैं। 

इस्माइल हनियेह ने अपने सहयोगी द्वारा रॉयटर्स को भेजे गए एक बयान में कहा कि हमास के वार्ताकार एक संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचने के करीब हैं। हनियेह ने बताया है कि हमास ने कतर के मध्यस्थों को अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

बयान में अधिक विवरण नहीं दिया गया है लेकिन  हमास के एक सदस्य ने अल जजीरा टीवी को बताया कि बातचीत इस बात पर केंद्रित थी कि संघर्ष विराम कितने समय तक चलेगा। गाजा में सहायता पहुंचाने की व्यवस्था और इजरायल में फिलीस्तीनी कैदियों के लिए हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली बंधकों की अदला-बदली की जाएगी।

हमास के सदस्य इस्सात अल रेशिक ने कहा कि दोनों पक्ष महिलाओं और बच्चों को मुक्त करेंगे और वार्ता में मध्यस्थता कर रहे कतर द्वारा विवरण की घोषणा की जाएगी। इजराइल आम तौर पर कतर के नेतृत्व वाली वार्ता की स्थिति पर टिप्पणी करने से बचता रहा है लेकिन इजराइल के चैनल 12 टेलीविजन ने एक अज्ञात वरिष्ठ सरकारी सूत्र के हवाले से कहा कि "वे करीब हैं" लेकिन कोई और विवरण नहीं दिया।

बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था। इस हमले में इजरायल के  1,200 लोग मारे गए थे। इसके बाद इजरायल ने युद्ध की घोषणा की थी और गाजा में ताबड़तोड़ बमबारी की थी। इस समय इजरायली फौजें गाजा में जमीनी अभियान चला रही हैं। इजरायल का आरोप है कि हमास नागरिकों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है और वह गाजा के शिफा अस्पताल के भीतर प्रमुख कमांड हब का संचालन कर रहा है।  

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?