लाइव न्यूज़ :

टेक्सास सीमा पर जुटे हैती के शरणार्थी, अमेरिका की वापस भेजने की योजना

By भाषा | Updated: September 19, 2021 10:34 IST

Open in App

डेल रियो (अमेरिका), 19 सितंबर (एपी) हैती में गरीबी, भुखमरी और नाउम्मीदी की भावना से भाग कर आ रहे शरणार्थियों का कहना है कि वे उन्हें तेजी से वापस भेजने की अमेरिका की योजना से डरेंगे नहीं।

मेक्सिको की सीमा पार करने के बाद हजारों लोग शनिवार को टेक्सास सीमा पर स्थित डेल रियो शहर में डटे रहे। वे पानी, भोजन और डायपर खरीदने के लिए शनिवार दोपहर को फिर से मेक्सिको गए और वापस आ गए।

हैती के 32 वर्षीय जूनियर जीन ने कहा, ‘‘हम एक बेहतर जिंदगी की तलाश कर रहे हैं।’’

गृह सुरक्षा विभाग ने शनिवार को कहा कि उसने शिविर से करीब 2,000 शरणार्थियों को अमेरिका से वापस भेजने के लिए शुक्रवार को अन्य स्थानों पर पहुंचाया। उसने एक बयान में यह भी कहा कि सोमवार सुबह तक इलाके में 400 एजेंट और अधिकारी मौजूद होंगे तथा अगर जरूरत पड़ी तो और एजेंट भेजे जाएंगे।

डेल रियो में अचानक हैती के नागरिकों के पहुंचने के बाद यह घोषणा की गयी।

अमेरिका के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका एक दिन में पांच से आठ उड़ानों पर शरणार्थियों को देश से बाहर भेजेगा। ये उड़ानें रविवार से शुरू होंगी जबकि एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हर किसी की कोविड-19 के लिए जांच की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान की संख्या इस पर निर्भर करेगी कि हैती कितने लोगों को वापस बुलाना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना