लाइव न्यूज़ :

Haiti Deadly Gang Attack: निर्मम?, जो गोली से बचा उसे चाकू घोंपा, सो रहे लोगों पर क्रूर हमला, 70 लोगों को काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 14:55 IST

Haiti Deadly Gang Attack: हमले के दौरान अपने घर के बगल के गलियारे में दुबके हुए जेम्सन फ़र्मिलस बाद में 6,000 से अधिक अन्य लोगों के साथ सुरक्षा की तलाश में घंटों पैदल चल कर एक जगह पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देहमारे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है।हमें नहीं पता कि हम क्या करने जा रहे हैं। हज़ारों लोग पश्चिम की ओर तटीय शहर सेंट-मार्क पहुंचे।

Haiti Deadly Gang Attack: मध्य हैती के छोटे से शहर पोंट-सोंडे में बृहस्पतिवार को रात के अंधेरे में एक गिरोह के सदस्यों ने हमला कर 70 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। गिरोह के दर्जनों सदस्यों के पास चाकू और राइफलें थी। हमले के दौरान लोग सो रहे थे। गोलियों और चीख-पुकार से पूरा शहर जाग उठा। जो लोग गोली से बच गए, उन्हें चाकू घोंप दिया गया। हमलावरों ने घरों को जलाकर खाक कर दिया। ग्रान ग्रिफ गिरोह ने शिशुओं और महिलाओं तथा बुजुर्गों समेत पूरे परिवारों को मारा डाला। गिरोह के लोग इस बात से नाराज थे कि एक आत्म-रक्षा समूह ने पोंट-सोंडे में गिरोह की गतिविधि को सीमित करने की और हाल ही में उन्हें एक नजदीकी सड़क पर स्थापित किए गए अस्थायी टोल से वसूली करने से रोकने की कोशिश की थी।

बृहस्पतिवार को हुए हमले में 70 से अधिक लोगों की हत्या के बाद गिरोह के सदस्य पास में ही स्थित चावल के खेतों से होकर पैदल ही भाग गए। यह हाल के इतिहास में हैती के शांतिपूर्ण केंद्रीय क्षेत्र में सबसे बड़ा नरसंहार था। हज़ारों लोग अब अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं क्योंकि उनकी नौकरियाँ, घर और परिवार छिन गए हैं।

हमले के दौरान अपने घर के बगल के गलियारे में दुबके हुए जेम्सन फ़र्मिलस बाद में 6,000 से अधिक अन्य लोगों के साथ सुरक्षा की तलाश में घंटों पैदल चल कर एक जगह पहुंचे। 60 वर्षीय सोनीस मोरिनो ने कहा, "हमें नहीं पता कि हम क्या करने जा रहे हैं। हमारे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। कहां जाएं?" हज़ारों लोग पश्चिम की ओर तटीय शहर सेंट-मार्क पहुंचे।

नरसंहार के कुछ दिनों बाद, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की भीड़ एक नेक इंसान के इर्द-गिर्द इकट्ठी हुई जो अपनी कार के ऊपर खड़ा होकर लोगों को खाना और पेय पदार्थ बांट रहा था। बेघर हुए लोग एक चर्च, एक स्कूल और पेड़ों की छाया में एक सार्वजनिक चौक में जमा हो गए। जिन लोगों को खाना मिला, वे धूल भरे फुटपाथ पर बैठकर खाना खाते रहे।

रात में, वे कंक्रीट के फर्श पर सोने की कोशिश करने लगे लेकिन खौफ़ की वजह से उन्हें नींद नहीं आई। मेयर मायरियम फ़िवरे ने बचे हुए लोगों से मुलाकात के दौरान कहा "ये मौतें अकल्पनीय हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, बेघर हुए 6,270 लोगों में से अधिकतर लोग आस-पास के इलाकों में अपने रिश्तेदारों के पास अस्थायी तौर पर रह रहे हैं। लेकिन 750 से ज़्यादा लोगों के पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। ये लोग हाल के वर्षों में हैती में गिरोह हिंसा के कारण बेघर हुए 700,000 से ज़्यादा लोगों में शामिल हो गए हैं।

टॅग्स :HaitiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत