लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के सरकारी नेटर्वक में पैठ बनाने वाले हैकरों को बाहर निकालने में महीनों लग सकते हैं: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: December 19, 2020 14:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 दिसंबर (एपी) अमेरिका में मार्च में शुरू हुए साइबर हमले के बाद सरकारी नेटवर्क में गुपचुप तरीके से पैठ बनाने वाले हैकरों को बाहर निकालने में महीनों लग सकते है। विशेषज्ञों ने यह बात कही है। माना जा रहा है कि ये हैकर रूसी हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी और निजी क्षेत्र की उन सभी प्रणालियों की विधिवत पहचान करने के लिए कुशल टीमों की कमी है जिनपर हैकिंग का शिकार होने का संदेह है।

अमेरिकी एजेंसियों में घुसपैठ का पता लगाने वाली साइबर सुरक्षा कंपनी 'फायरआई' पहले ही इस प्रकार दर्जनों घटनाओं के बारे में बता चुकी है और अन्य घटनाओं के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ब्रूस श्नेयर ने कहा, ''हमारे सामने गंभीर समस्या है। हमें नहीं पता कि वे (हैकर) किस नेटवर्क में और कितनी गहराई तक घुसपैठ किये हुए हैं। वे कहां तक पहुंच रखते हैं।''

साइबर सुरक्षा कंपनी 'क्राउड स्ट्राइक' के सह संस्थापक तथा पूर्व प्रमुख तकनीकी अधिकारी दिमित्री एल्परोविच ने कहा, ''हम उन्हें निकाल फेंकेंगे। इसमें बहुत समय लगेगा।''

वहीं श्नेयर ने कहा, ''उनका सफाया करना पहला चरण होगा। नेटवर्क की सुरक्षा सुनिश्चित करने का केवल एक ही रास्ता है कि उसकी जड़ों में जाकर उसे फिर से खड़ा किया जाए।''

गौरतलब है कि बीते रविवार को अमेरिका के वित्त एवं वाणिज्य विभाग पर साइबर हमले की जानकारी सामने आई थी। अधिकारियों का कहना था कि लगभग एक महीने से ये साइबर हमला जारी था जिसका पता रविवार को लग सका।

आशंका जताई जा रही है कि ये साइबर हमला रूस ने किया है लेकिन रूस ने साफ़ इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला