लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में हवाईअड्डे पर लगी डिस्प्ले स्क्रीन हुई हैक, दिखाई गई अश्लील फिल्में, बच्चों को छिपाते नजर आए लोग

By भाषा | Updated: May 28, 2022 10:31 IST

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप में सांतोस डुमोंट हवाईअड्डे पर यात्रियों को डिस्प्ले स्क्रीन्स को देखकर हंसते हुए और उन्हें अपने बच्चों से छिपाते हुए देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देहवाईअड्डे की इलेक्ट्रॉनिक ‘डिस्प्ले स्क्रीन’ हैक किए जाने की पुलिस से शिकायत की है हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि इन पर दिखाई जाने वाली सामग्री की जिम्मेदारी अन्य कंपनी की है

साओ पाउलोः ब्राजील के हवाईअड्डा प्राधिकरण इंफ्राएरो ने शुक्रवार को कहा कि उसने रियो डी जिनेरियो में एक हवाईअड्डे की इलेक्ट्रॉनिक ‘डिस्प्ले स्क्रीन’ हैक किए जाने की पुलिस से शिकायत की है। यात्रियों को इस स्क्रीन पर विज्ञापन और उड़ान की सूचना के बजाय अश्लील फिल्में दिखायी जाने लगी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप में सांतोस डुमोंट हवाईअड्डे पर यात्रियों को डिस्प्ले स्क्रीन्स को देखकर हंसते हुए और उन्हें अपने बच्चों से छिपाते हुए देखा गया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि इन पर दिखायी जाने वाली सूचना सेवाओं की जिम्मेदारी एक अन्य कंपनी की है, जिसे यह जानकारी दे दी गयी है। इंफ्राएरो ने कहा कि उसने हैक की गयी स्क्रीन्स को बंद कर दिया है। 

कई लोग इसे देखकर दंग रह गए। कई लोग अपने बच्चों को छिपाने लगे। इंफ्राएरो ने कहा कि  साझेदार प्रकाशन की अपनी प्रणाली का उपयोग करते हैं और इसका इंफ्रारो की उड़ान सूचना प्रणाली से कोई संबंध नहीं है। 

 

टॅग्स :Brazilweird
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल