लाइव न्यूज़ :

H-1B Visa: वित्तीय वर्ष 2023 के लिए 1 मार्च से 18 मार्च तक होगा H-1B वीजा का रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया

By रुस्तम राणा | Published: January 30, 2022 3:18 PM

H-1B वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जिसके लिए इस वीजा कार्यक्रम के लिए कई भारतीय उम्मीदवार हैं। अमेरिकी कंपनियां इस वीजा कार्यक्रम के जरिए भारतीयों को काम पर रख सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएच1बी वीजा का रजिस्ट्रेशन वित्तीय वर्ष 2023 के लिए होगारजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 मार्च तक चलेगी

अमेरिका में विशेषज्ञता वाले विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जारी किए जाने वाले एच1बी वीजा का रजिस्ट्रेशन 1 मार्च से शुरू होगा। एच1बी वीजा का यह रजिस्ट्रेशन वित्तीय वर्ष 2023 के लिए होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया  18 मार्च तक चलेगी। एक प्रेस विज्ञप्ति में, यूएस सिटीजन और इमीग्रेशन सर्विस ने कहा कि एच-1बी वीजा पाने वालों को ऑनलाइन एच-1बी पंजीकरण प्रणाली का उपयोग करके अपना पंजीकरण फॉर्म पूरा भरा भरकर जमा करना होगा। 

क्या है एच- 1बी वीजा?

H-1B वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जिसके लिए इस वीजा कार्यक्रम के लिए कई भारतीय उम्मीदवार हैं। अमेरिकी कंपनियां इस वीजा कार्यक्रम के जरिए भारतीयों को काम पर रख सकती हैं। अमेरिका में अक्टूबर में शुरू होने वाले एक वित्तीय वर्ष में, 65,000 एच-1बी वीजा जारी किए जाते हैं जबकि 20,000 वीजा यूएस मास्टर्स डिग्री धारकों के लिए आरक्षित रखे जाते हैं।

यहां जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

1. रजिस्ट्रेश के बाद, इमीग्रेशन डिपार्टमेंट पंजीकरणों को ट्रैक करने के लिए एक पुष्टिकरण संख्या प्रदान करेगा। इस नंबर का उपयोग केवल पंजीकरणों को ट्रैक करने के लिए किया जाएगा।

2. संभावित H-1B के लिए याचिकाकर्ताओं की चयन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक लाभार्थी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से पंजीकृत करने के लिए myUSCIS ऑनलाइन खाते का उपयोग करना होगा और प्रत्येक लाभार्थी की ओर से जमा किए गए प्रत्येक पंजीकरण के लिए 10 डॉलर H-1B पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।

3. संभावित याचिकाकर्ता अपने स्वयं के पंजीकरण जमा करने वाले एक "पंजीकरणकर्ता" खाते का उपयोग करेंगे। पंजीकरणकर्ता 21 फरवरी से नए खाते बना सकेंगे।

4. विभाग ने कहा कि यदि 18 मार्च तक पर्याप्त पंजीकरण प्राप्त होते हैं, तो यह रैंडम तरीके से पंजीकरण का चयन किया जाएगा और उपयोगकर्ताओं के myUSCIS ऑनलाइन खातों के माध्यम से चयन सूचनाएं भेजी जाएंगी।

टॅग्स :एच-1बी वीजाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटUSA T20 World Cup 2024 squad: गुजरात के मोनांक पटेल विश्व कप में करेंगे कप्तानी, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पार लगाएंगे बेड़ा!

विश्वChange Weather: टेक्सास, इंडोनेशिया और हैती में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, 27 की मौत और हजारों प्रभावित, स्कूल बंद और राहत काम तेज

ज़रा हटकेVIDEO: अमेरिकी कैंपस विरोध प्रदर्शन में भारत विरोधी नारों का जवाब देने के लिए इज़राइल समर्थक ने लगाए'जय श्री राम' के नारे

क्रिकेटT20 World Cup 2024: युवराज सिंह को टी20 विश्व कप 2024 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया

विश्वअमेरिका में फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर भारतीय मूल की छात्रा गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वNorth Afghanistan Flash Floods: एक दिन में 50 की मौत, बघलान में बारिश के बाद बाढ़, घरों और संपत्तियों को नुकसान, कई लापता

विश्वDR Congo Displacement Camps Bomb Attack: "बर्बरता ने मानवता को शर्मसार किया", विस्थापितों शिविरों पर हमला, 35 लोगों की मौत

विश्वअरविंद केजरीवाल की रिहाई पर फवाद चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, पूर्व पाक मंत्री ने कही ये बात

विश्वUK, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में सौर तूफान से औरोरा बोरियालिस की शानदार तस्वीर आई सामनें, यहां देखें

विश्वचीन अपने ऐप्स और गेम्स के जरिए वैश्विक स्तर पर लोगों की कर रहा जासूसी! रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा