लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों को गुतारेस ने दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: August 25, 2021 11:17 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि वह अफगानिस्तान में विश्व निकाय के कर्मियों की चिंता, बेचैनी एवं दर्द को साझा करते हैं। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विश्व संगठन उनकी सुरक्षा एवं कुशलता सुनिश्चित करने के लिए अपनी ओर से भरसक प्रयास कर रहा है। गुतारेस ने युद्ध ग्रस्त अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों को वीडियो संदेश में मंगलवार को कहा कि उनके प्रति ‘‘हमारा पूरा समर्थन एवं एकजुटता’’ है। उन्होंने कहा, “संकट के इस समय में अफगान लोगों के लिए आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं पूरे संयुक्त राष्ट्र परिवार की तरफ से बोलता हूं, जब मैं कहता हूं कि हम सभी आपकी सेवा के लिए, विशेष रूप से अफगान राष्ट्रीय सहयोगियों के लिए आपके बहुत आभारी हैं। आप संयुक्त राष्ट्र के सर्वोत्तम मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।” उन्होंने कहा, “ मैं आप में से अधिकतर लोगों को जानता हूं, विशेष रूप से मानवीय सहायता करने वालों को, जो अफगान लोगों की आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने के लिए रुकना चाहते हैं और उनकी मदद करना चाहते हैं।” साथ ही उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में सभी संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की सुरक्षा ‘‘हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।” गुतारेस ने कहा, “और हम अपनी ओर से भरसक प्रयास कर रहे हैं, और आपकी सुरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करने एवं बाहरी समाधान खोजने के लिए, जहां उनकी आवश्यकता है, ऐसा करना जारी रखेंगे।” संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विश्व निकाय के कर्मियों से कहा कि वह उनकी चिंता, व्यग्रता और दर्द को साझा करते हैं और उन खबरों से व्यथित हैं कि उनमें से कुछ ने उत्पीड़न और धमकी का अनुभव किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं