लाइव न्यूज़ :

वार्नर ब्रदर्स और डिजनी के साथ किया काम, जानें कौन है टायरस वॉन्ग, जिन्हें गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

By मेघना वर्मा | Updated: October 25, 2018 10:51 IST

वॉन्ग को 2001 में डिजनी में काम करने के लिए डिजनी लीजेंड के सम्मान से सम्मानित किया गयाा। साल 2015 में भी उन्हें सैन डिएगो एशियाई फिल्म फेस्टिवल में उन्हें  लाइफटाइम अचीवमेंट का अवॉर्ड दिया गया।

Open in App

गुरुवार को गूगल ने अपने डूडल पर चीनी-अमेरिकी आर्टिस्ट टायरस वॉन्ग के 108वें जन्मदिन पर उनके लिए खास डूडल बनाया है। रंग-बिरंगे इस डूडल में गूगल ने वॉन्ग के कामों को भी दिखाया है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं टायरस वॉन्ग जिनको गूगल ने डूडल बनाकर दिया है सम्मान। 

चीन में हुआ जन्म पिता के साथ पहुंचे अमेरिका

टायरस वॉन्ग का जन्म 25 अक्टूबर 1910 में चीन के गुआंडोंग प्रांत में हुआ था। 10 साल की उम्र में ही वह अपने पिता के साथ अमेरिका आ गए। अमेरिका पहुंचने पर किसी भी स्कूल में चीनी अपवर्जन अधिनियम के चलते उन्हें दाखिला नहीं मिला। बहुत मुश्किलों के बाद उन्हें लॉस एंजिल्स के एक स्कूल में दाखिला मिला। जिसके कारण वो वहीं बस गए। 

छात्रवृत्ति से जागा अंदर का कलाकार

वॉन्ग के अंदर का कलाकार तब जागा जब उन्हें स्कूल से छात्रवृत्ति मिली। वॉन्ग एक प्रतिभाशाली एनिमेटर, कॉलिग्राफर, सेट डिजाइनर और एक म्यूरलिस्ट थे।

अपने डिजाइन्स से उन्होंने बहुत से लोगों के दिलों पर राज किया। वार्नर ब्रदर्स स्टूडियों में उन्होंने लगातार 26 साल तक काम किया। इसके बाद उन्होंने कई सालों तक डिजनी के साथ भी काम किया।   

चीनी अपवर्जन अधिनियम से पूरा करियर हुआ प्रभावित

चूंकी वॉन्ग चीन से थे तो उनके पढ़ाई के साथ उनके करियर पर भी चीनी अपवर्जन अधिनियम और नस्लवाद का पूरा प्रभाव पड़ा। बाद में वॉन्ग एक बेहतरीन कार्ड डिजाइनर बन गए। इनके काम को पिकासो और मटिक के साथ प्रदर्शित भी किया गया। 

2015 में मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

वॉन्ग को 2001 में डिजनी में काम करने के लिए डिजनी लीजेंड के सम्मान से सम्मानित किया गयाा। साल 2015 में भी उन्हें सैन डिएगो एशियाई फिल्म फेस्टिवल में उन्हें  लाइफटाइम अचीवमेंट का अवॉर्ड दिया गया। उसी साल फिल्म निर्माता पामेला टॉम ने टायरस वॉन्ग के जीवन के बारे में एक फिल्म लिखी और टायरस नामक एक फिल्म निर्देशित किया। साल 2016 में 106 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई।  

टॅग्स :गूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

क्रिकेटIPL 2025 का 18वां सीजन आज से शुरू, गूगल ने मनाया जश्न; रंग-बिरंगा डूडल किया शेयर

भारतGoogle Doodle: 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा गूगल, डूडल के जारिए दिखाई भारतीय वन्यजीव संस्कृति

विश्वNew Year 2025: गूगल डूडल ने दिखाई भविष्य की झलक! चमकते तारों के बीच किया नए साल का स्वागत

विश्व अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला