लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने चुनाव पूर्व साइबर हमले के मुद्दे पर रूस के समक्ष विरोध दर्ज कराया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:05 IST

Open in App

बर्लिन, छह सितंबर (एपी) जर्मनी ने अपनी विधायिका के सदस्यों का डाटा चोरी करने की कोशिश को लेकर रूस के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। जर्मनी को आशंका है कि यह आगामी जर्मन चुनाव से पहले भ्रामक सूचना का प्रसार करने की तैयारी हो सकती है। जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता एंड्रिया सास्से ने कहा कि हैकर समूह गोस्टराइटर ‘‘पारंपरिक साइबर हमले को दुष्प्रचार एवं प्रभावित करने वाले अभियान से मिला रहा है और जर्मनी को निशाना बनाने की उसकी गतिविधि ‘कुछ समय से’’ देखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि जर्मनी में 26 सितंबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले जासूसी वाले ई-मेल का इस्तेमाल कर संघीय और राज्य विधायिका के सदस्यों की व्यक्तिगत लॉगइन जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है, इसका लक्ष् चोरी है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ इन हमलों का इस्तेमाल प्रभवित करने के अभियान की तैयारी के लिए किया जा सकता है जैसे संसदीय चुनाव से जुड़ा भ्रामक सूचना अभियान।’’

सास्से ने कहा,‘‘जर्मनी की सरकार के पास पुख्ता सूचना है जिसके आधार पर घोस्टराइर की गतिविधियों को रूसी राज्य के साइबर किरदारों खासतौर पर रूस की जीआरयू सैन्य खुफिया सेवा से जोडा़ जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘ यह अस्वीकार्य गतिविधि है क्योंकि इसे वह संघीय जर्मन गणराज्य की सुरक्षा और उसके लोकतांत्रिक निर्णय प्रक्रिया और द्विपक्षीय संबंधों पर खतरे के तौर पर देखता है।

प्रवक्ता ने बताया कि जर्मनी ने रूस की सरकार से ऐसी गतिविधियों को तत्काल बंद करने को कहा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जर्मनी-रूस सुरक्षा नीति पर गठित कार्यसमूह की बैठक में जर्मनी के उप विदेशमंत्री मिगुएल बर्जर ने अपने रूसी समकक्ष के समक्ष यह मुद्दा उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा