लाइव न्यूज़ :

जर्मनी: अज्ञात शख्स ने ट्रेन में कई लोगों को घोंपा चाकू, 2 की हुई मौत-7 घायल

By भाषा | Updated: January 25, 2023 23:10 IST

इस मामले में जर्मनी की संघीय पुलिस बल ने कहा है कि कील से हैम्बर्ग जाने वाली क्षेत्रीय ट्रेन के ब्रोकस्टेड स्टेशन पर पहुंचने से कुछ ही देर पहले व्यक्ति ने चाकू से कई यात्रियों पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी जर्मनी में अज्ञात शख्स द्वारा कई लोगों को चाकू घोंपने की खबर सामने आई है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है और करीब सात लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि इस कारण ब्रोकस्टेड ट्रेन स्टेशन कई घंटों तक बंद था।

बर्लिन: उत्तरी जर्मनी में बुधवार को एक व्यक्ति ने ट्रेन में कई लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया है। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि पीड़ितों में से दो की मौत हो गई है। ऐसे में पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। जर्मनी की संघीय पुलिस बल ने कहा कि कील से हैम्बर्ग जाने वाली क्षेत्रीय ट्रेन के ब्रोकस्टेड स्टेशन पर पहुंचने से कुछ ही देर पहले व्यक्ति ने चाकू से कई यात्रियों पर हमला किया है।

हमले में 7 लोग हुए घायल

पुलिस एजेंसी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। डीपीए ने बाद में श्लेस्विग-होल्स्टीन राज्य के गृह मंत्री सबाइन सूटरलिन-वाक के हवाले से कहा कि हमले में दो लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। हमला स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे हुआ है। 

घटना के कारण कई घंटे तक बंद रहा ब्रोकस्टेड ट्रेन स्टेशन

समाचार एजेंसी ने कहा कि इस घटना के कारण ब्रोकस्टेड में ट्रेन स्टेशन कई घंटों तक बंद रहा है। पुलिस ने डीपीए को संदिग्ध की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और कहा कि उसके संभावित इरादों की जांच की जा रही है। संबंधित पुलिस एजेंसियों से बुधवार को तुरंत संपर्क नहीं हो सका है। 

टॅग्स :जर्मनीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत