लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड में अगले साल एक जुलाई से विवाह कर सकेंगे समलैंगिक जोड़े

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:47 IST

Open in App

जिनेवा, 17 नवंबर (एपी) स्विट्जरलैंड की संघीय परिषद ने बुधवार को घोषणा की कि अगले वर्ष एक जुलाई से समलैंगिक जोड़े विवाह कर सकेंगे।

परिषद ने आधिकारिक तौर पर कहा कि अगले वर्ष एक जनवरी से स्विट्जरलैंड उन समलैंगिक दंपती के विवाह को मान्यता देगा जिन्होंने किन्ही अन्य देशों में विवाह किया और उनके संबंध को अब ‘सामान्य नागरिक साझेदारी’ नहीं माना जाएगा।

उसने कहा कि एक जुलाई से स्विट्जरलैंड में ‘सामान्य नागरिक साझेदारी’ संभव नहीं होगी। जो जोड़े पहले से नागरिक साझेदारी के तहत साथ रह रहे हैं उन्हें इसी रूप में रहने की इजाजत होगी तथा विवाह करना जरूरी नहीं होगा।

यहां पर सामान्य नागरिक साझेदारी को 2007 में अधिकृत किया गया था।

स्विट्जरलैंड पश्चिम यूरोप के उन चुनिंदा देशों में से एक है जहां समलैंगिक जोड़ों को अभी विवाह के बंधन में बंधने का अधिकार नहीं है।

यहां पर समलैंगिक विवाह के संबंध में जनमत संग्रह कराया गया था जिसे 26 सितंबर को बहुमत के साथ मंजूरी मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत