लाइव न्यूज़ :

जी-20 के स्वास्थ्य मंत्री टीके को लेकर विश्वास बढ़ाने, रोगाणुरोधी प्रतिरोध को लेकर कार्रवाई पर सहमत

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:01 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात सितंबर भारत समेत जी-20 देशों के स्वास्थ्य मंत्री रोम में स्वास्थ्य घोषणापत्र में भविष्य की स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार करने, टीके को लेकर विश्वास बढ़ाने और रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) से निपटने के लिए वैश्विक कार्रवाई को लेकर सहमत हुए।

इस सप्ताह इटली में जी-20 के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में कोविड-19 महामारी को समाप्त करने और दुनिया भर में स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरी का समर्थन करने के लिए मजबूत सहयोग और तालमेल पर सहमति बनी।

जी-20 के सदस्यों में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और यूरोपीय संघ शामिल हैं। समूह के देश सुरक्षित, किफायती और प्रभावी कोविड-19 रोधी टीकों, उपचार पद्धति और परीक्षण के लिए समय से काम करने को लेकर सहमत हुए।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर जी-20 की इन बैठकों में कोविड-19 को रोकने में सहयोग बढ़ाने, महामारी के संबंध में गलत सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाने, टीके को लेकर विश्वास बढ़ाने, क्लीनिकल ट्रायल में हिस्सा लेने वालों का अधिकार सुरक्षित करने जैसे विषयों पर काम करने का महत्वपूर्ण मौका मिला।

स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल मंत्री के रूप में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर समकक्षों से मुलाकात के दौरान जाविद ने कोविड-19 टीकों के ​​परीक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के टीकाकरण मान्यता पर प्रकाश डाला।

जी-20 ने स्वास्थ्य नीतियां तैयार करने और लागू करते समय स्वास्थ्य सेवा आपूर्ति क्षेत्र में लैंगिक समानता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिलाओं और लड़कियों की खास जरूरतों के विषय पर भी विचार किया। जी-20 के 30 और 31 अक्टूबर को मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले अक्टूबर में समूह के वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल