लाइव न्यूज़ :

चीनः यूनिवर्सिटी से 'विचार की स्वतंत्रता' हटाने के विरोध में खड़े हुए छात्र

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 19, 2019 13:25 IST

Fudan University: इस सप्ताह प्रसारित एक वीडियो में शंघाई के फुडन यूनिवर्सिटी में छात्रों को स्कूल का गाना गाने के लिए इकट्ठा किया गया था। यह गाना 'अकादमिक स्वतंत्रता और विचार की स्वतंत्रता' को लेकर था।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक फुडन यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक चार्टर से 'विचार की स्वतंत्रता' के संदर्भों को हटा दिया है।शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार देर रात फुडन के चार्टर में बदलाव की घोषणा की थी और सोशल मीडिया पर जमकर बवाल देखा गया था।

चीन के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक फुडन यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक चार्टर से 'विचार की स्वतंत्रता' के संदर्भों को हटा दिया है। कहा जा रहा है कि इससे छात्रों स्वतंत्रता को चोट पहुंची है। वहीं, दो अन्य संस्थान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रति अपनी निष्ठा को और मजबूती देने के लिए उनके समर्थन में आगे बढ़ गए हैं।

इस सप्ताह प्रसारित एक वीडियो में शंघाई के फुडन यूनिवर्सिटी में छात्रों को स्कूल का गाना गाने के लिए इकट्ठा किया गया था। यह गाना 'अकादमिक स्वतंत्रता और विचार की स्वतंत्रता' को लेकर था। दरअसल, छात्रों ने सरकार के निर्णय के विरोध स्वरूप यह कदम उठाया था। 

शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार देर रात फुडन के चार्टर में बदलाव की घोषणा की थी और सोशल मीडिया पर जमकर बवाल देखा गया था। हालांकि बाद में चीन ने पोस्ट को सेंसर कर दिया था। साथ ही साथ कहा जा रहा है कि 'विचार की स्वतंत्रता' के संदर्भ को हटाने के साथ-साथ नए संस्करण सम्मिलित किया गया है।

बताया गया है कि चीन सरकार का यह निर्णय स्कूल के संकाय और शिक्षकों को 'मुख्य समाजवादी मूल्यों' का पालन करने के लिए बाध्य करता है और संस्था के लिए "सौहार्दपूर्ण" वातावरण बनाने के लिए है। मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में पूर्वी चीन में नानजिंग विश्वविद्यालय के चार्टर्स और उत्तर में शानक्सी नॉर्मल यूनिवर्सिटी के समान बदलावों की घोषणा की थी।

शी ने 2012 में पदभार संभाला था और देश पर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की पकड़ बढ़ाने और खुद को चारों ओर एक व्यक्तित्व का निर्माण करने के लिए एक अभियान लागू किया था।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा