लाइव न्यूज़ :

फ्रांस ने एस्ट्राजेनेका के टीके को लेकर यूरोपीय संघ के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 00:47 IST

Open in App

पेरिस, नौ मई (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने एस्ट्राजेनेका के कोविड-रोधी टीके के लिए ऑर्डर को आगे नहीं बढ़ाने के यूरोपीय संघ के फैसले का स्वागत किया।

मैक्रों ने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ की नीति वायरस के अलग-अलग स्वरूप को रोकने के संबंध में है....हम देख रहे हैं कि कुछ अन्य टीके ज्यादा प्रभावी हैं।’’

इससे पहले, यूरोपीय संघ के आंतरिक बाजार आयुक्त थियरी ब्रेटन ने फ्रांस के रेडियो ‘फ्रांस इंटर’ से कहा, ‘‘हमने जून के बाद ऑर्डर को आगे नहीं बढ़ाया है। हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।’’

एक दिन पहले ही यूरोपीय संघ ने फाइजर-बायोएनटेक के टीके का समर्थन करने की प्रतिबद्धता जतायी थी।

दो सप्ताह पहले, यूरोपीय संघ ने 27 देशों के समूह के साथ अपने अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं कर पाने के लिए एस्ट्राजेनेका के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की थी।

एस्ट्राजेनेका टीके की खुराकों की देरी से आपूर्ति करने पर यूरोप के देशों ने नाराजगी जतायी थी और टीकाकरण अभियान में देरी के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब