लाइव न्यूज़ :

ईयू अनुमोदित टीके लगवा चुके विदेशी पर्यटकों के लिए खोली फ्रांस ने अपनी सीमाएं

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:56 IST

Open in App

पेरिस, नौ जून (एपी) एक पर्यटक स्थल के रूप में फ्रांस का कारोबार एक बार फिर से गुलजार हो गया है क्योंकि उसने अमेरिका, बिटेन के साथ साथ उन देशों के विदेशी पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं जिन्होंने यूरोपीय संघ की दवा एजेंसी द्वारा अनुमोदित कोरोना वायरस के टीके लगवाए हैं।

फ़्रांस द्वारा केवल फाइजर, मॉडर्ना, एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन टीके को स्वीकृति देने का अर्थ है कि चीन और अन्य देशों से पर्यटकों के आने की गति धीमी रह सकती है। इस वर्ग में चीन और वे सब देश आते हैं जहां यूरोपीय दवा एजेंसी द्वारा अनुमोदित टीकों का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

यदि कोई गैर ईयू यात्री उपरोक्त चार टीकों में से किसी को भी लगवाए बिना फ्रांस आता है तो उसे यह साबित करना होगा कि उससे बहुत विवशता में फ्रांस आना पड़ रहा है। उसे फ्रांस पहुंचने के बाद पृथकवास में भी रहना होगा।

बहरहाल, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों से टीका लगवा चुके पर्यटकों के संभावित आगमन का फ्रांसीसी पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने एक बड़ी खबर करार देते हुए स्वागत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!