लाइव न्यूज़ :

फॉक्स ने कैपिटल हिंसा के दौरान व्हाइट हाउस को ‘टेक्स्ट’ संदेश भेजे थे

By भाषा | Updated: December 15, 2021 13:50 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 15 दिसंबर (एपी) अमेरिका में इस साल छह जनवरी को कैपिटल (संसद भवन) में हुई हिंसा के दौरान फॉक्स न्यूज चैनल के लोगों ने व्हाइट हाउस को ‘टेक्स्ट’ संदेश भेजे थे। यह रहस्योद्घाटन इस बात का एक और उदाहरण है कि कैसे नेटवर्क से जुड़े लोगों ने केवल रिपोर्ट करने या टिप्पणी करने के बजाय तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रभावित करने की कोशिश की।

व्योमिंग में रिपब्लिकन प्रतिनिधि और दंगे की जांच कर रही कांग्रेस समिति की उपाध्यक्ष लिज चेनी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भीड़ ने छह जनवरी को कैपिटल पर धावा बोला था और इस दौरान शॉन हैनिटी, लौरा इंग्राहम और ब्रायन किल्मेड ने ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ, मार्क मीडोज को संदेश भेजे थे।

फॉक्स के सबसे प्रमुख पत्रकार क्रिस वालेस के 18 साल बाद नौकरी छोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद सोमवार की देर रात चेनी ने इन टेक्स्ट संदेशों का खुलासा किया। वालेस ने अब सीएएन में नई नौकरी शुरू की है।

संदेशों के बारे में नेटवर्क ने मंगलवार को तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2020 में हुए चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाए थे। इसके बाद इस साल छह जनवरी को दंगाई कैपिटल भवन (संसद) में घुस गए और हिंसा की थी। देश की कई अदालतों ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित किया है। वहीं ट्रंप प्रशासन के अटॉर्नी जनरल ने भी कहा है कि चुनाव में व्यापक धांधली के सबूत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल