लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आतंकवादी हमलाः एक थाने और पुलिस वाहन को बम से बनाया गया निशाना, 4 लोगों की मौत, 6 घायल; इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: March 30, 2023 08:46 IST

स्थानीय पुलिस अधिकारी अशफाक खान ने बताया कि उन संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश की जा रही है जिन्होंने लक्की मरवत में थाने पर हमला किया और बाद में पुलिस वाहन को बम से निशाना बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देखैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक कस्बे लक्की मरवत में एक थाने पर हमला हुआ जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।तालिबानी आतंकवादियों ने अतिरिक्त बल के वाहन पर भी बम से हमला किया जिसमें 4 की मौत हो गई। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने दोनों हमलो की जिम्मेदारी ली है।

पेशावरः तालिबानी आतंकवादियों ने गुरुवार तड़के पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पुलिस वाहन को बम से निशाना बनाया और इस हमले में चार पुलिस कर्मी मारे गए, जबकि एक थाने पर किए हमले में छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक कस्बे लक्की मरवत में एक थाने पर हमले के बाद मौके पर भेजे गए अतिरिक्त बल के वाहन पर बम से हमला कर दिया गया, जिसमें चार अधिकारियों की मौत हो गई। थाने पर हुए हमले में छह अधिकारी घायल हुए हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारी अशफाक खान ने बताया कि उन संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश की जा रही है जिन्होंने लक्की मरवत में थाने पर हमला किया और बाद में पुलिस वाहन को बम से निशाना बनाया। तहरीक-ए-तालिबानपाकिस्तान ने दोनों हमलो की जिम्मेदारी ली है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी एक अलग संगठन है, लेकिन अफगानिस्तान के तालिबान से संबद्ध है। 

टॅग्स :पाकिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं