लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के चार बच्चे अपहरण के तीन हफ्ते बाद माता-पिता के पास लौटे

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:26 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 11 नवंबर दक्षिण अफ्रीका में बंदूकधारियों द्वारा तीन सप्ताह पहले स्कूल जाते समय अगवा किए गए भारतीय मूल के व्यवसायी के चार बेटे अपने माता-पिता के पास सुरक्षित पहुंच गए हैं।

पुलिस ने पुष्टि की है कि पोलोकवाने में रहने वाले व्यवसायी नाज़िम मोती के बेटे जिदान (7), जायद (11), एलन, (13), और जिया (15) बुधवार शाम को सही सलामत मिले।

लड़कों का सफेद चोगा पहने सात हथियारबंद लोगों ने दो वाहनों में अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने 21 अक्टूबर को स्कूल जाने के रास्ते में उनकी कार को अवरुद्ध कर वारदात को अंजाम दिया हालांकि चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया था।

पुलिस प्रवक्ता विश नायडू ने कहा कि पुलिस को प्रिटोरिया के तशवाने के निवासियों का फोन आया, जिन्होंने कहा कि चार बच्चे उनके घर पहुंचे और कहा कि उन्हें पास की एक सड़क पर छोड़ दिया गया है। बच्चों को उनके माता-पिता को सौंपने से पहले पहले चिकित्सकीय जांच की गई।

नायडू ने कहा, “डॉक्टर ने कहा कि उनका (बच्चों का) स्वास्थ्य अच्छा है और जब उन्हें उनके माता-पिता को सौंपा गया तो हमे महसूस हुआ कि वे बेहद खुश थे।” उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और ​​मनोचिकित्सकों का एक दल बृहस्पतिवार को परिवार व बच्चों से बात करेगा और यह देखेगा कि उनसे क्या जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

नायडू ने कहा, “महत्वपूर्ण बात अब यह देखना है कि इस अपहरण के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने में हमारी मदद करने के लिए हमें उनसे (बच्चों से) क्या जानकारी मिल सकती है।”

नायडू ने उन आलोचनाओं को खारिज कर दिया कि पुलिस मामले में आगे बढ़ने में असमर्थ थी…। उन्होंने कहा, “हमने अपहरण के सभी मामलों की तरह इस बारे में बात नहीं की है, क्योंकि हमारा मानना है कि इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने से बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं