लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब आधुनिकता को लगा रहा है गले, ये चार फैसले हैं इसके गवाह

By भारती द्विवेदी | Updated: December 14, 2017 18:30 IST

साल 2015 में मोहम्मद बिन सलमान के क्राउन प्रिंस बनने के बाद से सऊदी अरब में कट्टरपंथी इस्लाम का प्रभाव कम होता दिख रहा है। इस बदलाव का पूरा श्रेय प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर में 87वें स्थापना दिवस पर पहली बार महिलाओं को स्टेडियम में जाने की इजाज़त मिली थीसऊदी के जेद्दा और रियाद शहर में पहली बार कॉमिक कॉन फेस्टिवल और पॉप कंसर्ट का आयोजन हुआ थासऊदी महिलाएं अपनी पहचान पर सरकारी सेवा ले सकती हैं, महिलाओं को इसके लिए मर्दों को गर्जियन बताना पड़ता था

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मजहब इस्लाम का जन्म जिस देश में हुआ वो आज भी कड़े शरिया कानून की वजह से जाना जाात है। हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब की जहाँ इस्लाम के दो प्रमुख केंद्र मक्का और मदीना स्थिति हैं। लेकिन सऊदी अरब भी अब आधुनिकता को अपनाता दिख रहा है। इस इस्लामिक देश में पिछले एक साल में लिए गये ये चार फैसले इसकी तस्दीक करते हैं। साल 2015 में मोहम्मद बिन सलमान के क्राउन प्रिंस बनने के बाद से सऊदी अरब में कट्टरपंथी इस्लाम का प्रभाव कम होता दिख रहा है। इस बदलाव का पूरा श्रेय प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को जाता है। जब से वो प्रिंस बने हैं, तबसे सऊदी अरब में हर कट्टरपंथी चीजों पर लगाम लगा रहे हैं। या कह सकते हैं कि वहां मौलवियों का असर कम पड़ रहा है।

फिल्मों से हटा बैन

सऊदी अरब में फिल्मों पर बैन 1980 के दशक में लगा। कहते हैं ये फैसला कट्टरपंथियों के दबाव में लिया गया था। प्रतिबंध लगने के करीब 35 साल बाद क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इसे हटाने की घोषणा की। कट्टरपंथी सिनेमा को धर्म और संस्कृति के लिए खतरा मानते हैं। सऊदी सूचना मंत्रालय के अनुसार मार्च 2018 में देश में पहला मल्टीप्लेक्स खुलेगा। साल 2030 तक देश में लगभग तीन सौ सिनेमा हॉल होंगे, जिनमें दो हजार से ज्यादा स्क्रीन होंगी। सूचना मंत्री अव्वाद अलाव्वाद ने इस फैसले को सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था के विकास में ऐतिहासिक मोड़ बताया। हाल-फिलहाल सऊदी अरब की फिल्मों को बाहर की दुनिया में काफी तारीफें मिल रही हैं।

महिलाओं की पहली बार मिला ड्राइविंग का हक

सऊदी अरब दुनिया का इकलौता देश है जहाँ महिलाओं को ड्राइविंग की इजाजत नहीं है लेकिन अगले साल जून से यहाँ भी महिलाएं खुद गाड़ियाँ चला सकेंगी। इस अधिकार को पाने के लिए सऊदी महिलाओं को कड़ा और लम्बा संघर्ष करना पड़ा। 1990 में पहली बार कुछ महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से गाड़ी चलाकर इस नियम का विरोध किया था। विरोध करने वाली महिलाओं को इसके लिए गिरफ्तार किया गया था। सऊदी महिलाएँ सोशल मीडिया पर साल 2011 से 'वीमेन टू ड्राइव मूवमेंट' अभियान चला रही थीं। छह साल बाद आखिरकार सितंबर 2017 में सऊदी शाह सलमान ने महिलाओं को ड्राइविंग की इजाज़त दे दी। उनका ये आदेश जून 2018 से लागू होगा। 

महिलाएं स्टेडियम में जाकर देख सकेंगी खेल

ड्राइविंग के बाद सरकार की तरफ से महिलाओं को एक और तोहफा मिला अक्टूबर में। जब महिलाओं की पहली बार स्टेडियम में जाने की इजाज़त मिली। सऊदी अरब में अब तक स्टेडियम में जाकर खेल देखने का हक सिर्फ मर्दों के पास था। सऊदी अरब खेल प्राधिकरण ने कहा है कि स्टेडियम में महिलाओं के लिए हर जरूरी इंतजाम किया जाएगा। हालांकि महिलाएं अपनी इस आजादी का लुत्फ भी नये साल में ही ले पाएंगी। 

सोशल मीडिया साइट्स को भी मिल रही है जगह

साल 2011 से सऊदी में इंटरनेट पर सेंसरशिप लगा हुआ था। इस दौरान 4 लाख वेबसाइटों पर रोक लगा दी गई थी। सितंबर में संचार मंत्रालय ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के मक़सद से इस पाबंदी को भी खत्म करने का फैसला लिया। संचार मंत्रालय ने कहा था कि अब यूजर्स वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॅग्स :सऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमानवुमन ड्राइविंगबैन ऑफ फीमेल ड्राइवरसऊदी अरब का पहला पहला मल्टीप्लेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत