लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे लगातार नौवीं बार सांसद बने

By भाषा | Updated: June 23, 2021 15:23 IST

Open in App

कोलंबो, 23 जून श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को देश की राजनीति में इतिहास रचते हुए लगातार नौवीं बार सांसद के तौर पर शपथ ली। वह वर्ष 1977 के बाद से लगातार संसद पहुंचने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं।

विक्रमसिंघे यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) का वर्ष 1994 से नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, उनकी पार्टी को वर्ष 2020 के संसदीय चुनाव में तगड़ा झटका लगा था और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था।

उस समय विक्रमसिंघे की यूएनपी को मात्र दो फीसदी वोट मिले थे जबकि पार्टी से टूटकर अलग हुए धड़े समागी जन बालावेग्या ने 40 सीट जीतकर प्रमुख विपक्षी पार्टी के तौर पर जगह बनायी।

चार बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रहे विक्रमसिंघे अगस्त 2020 के संसदीय चुनाव में हार गए थे और राष्ट्रीय स्तर पर पड़े मतों के आधार पर नियुक्त होने वाले सदस्यों की सूची में यूएनपी के खाते में आयी सीट के जरिए विक्रमसिंघे संसद पहुंचे हैं।

शपथग्रहण के बाद 72 वर्षीय विक्रमसिंघे ने देश की वर्तमान आर्थिक समस्याओं के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!