लाइव न्यूज़ :

चीन: बड़ी बेअदबी से शी जिंगपिंग के सामने पूर्व राष्ट्रपति जिंताओं को सीपीसी की मीटिंग से निकाला गया, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: October 22, 2022 18:15 IST

जिंताओ (79) राष्ट्रपति शी जिंगपिंग और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल (संसद भवन) में पहली कतार में बैठे थे कि तभी दो लोगों ने उन्हें बैठक से जाने को कहा गया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में पूर्व राष्ट्रपति कमजोर दिखाई देते हैं और उनके हाथों में एक कागज हैजिंताओं को जिंगपिंग से कुछ कहते देखा गया जिसके जवाब में उन्होंने अपना सिर हिलायाचीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) का महासम्मेलन शनिवार को समाप्त हुआ

बीजिंग: चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) का महासम्मेलन शनिवार को नाटकीय अंदाज में सपंन्न हुआ और मीडिया के सामने ही पूर्व राष्ट्रपति हु जिंताओ को जबरन मीटिंग से बाहर कर दिया गया। जब उन्हें मीटिंग से निकाला जा रहा था तब राष्ट्रपति शी जिंगपिंग वहीं बैठे थे और उन्होंने जिंगपिंग से कुछ कहा भी। 

दरअसल, जिंताओ (79) राष्ट्रपति शी जिंगपिंग और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल (संसद भवन) में पहली कतार में बैठे थे कि तभी दो लोगों ने उन्हें बैठक से जाने को कहा।  माना जा रहा है कि वे दो व्यक्ति सुरक्षाकर्मी थे। यह घटना तब हुई जब 2,296 प्रतिनिधियों की भागीदारी वाली बैठक को कवर करने के लिए स्थानीय और विदेशी मीडिया को अनुमति दी गई थी। 

इस घटना का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें जिंताओ खुद को बाहर किए जाने पर सुरक्षाकर्मियों से प्रतिवाद करते हुए दिखाई देते हैं। जिंताओ ने वर्ष 2010 में 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण किया था। 

वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति कमजोर दिखाई देते हैं और उनके हाथों में एक कागज दिखता है। वह दो लोगों से उन नेताओं की घबराहट के बारे में बात करते दिखते हैं जो पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे। अंतत:, वह बाहर निकलते हैं। जिंताओं को जिंगपिंग से कुछ कहते देखा गया जिसके जवाब में उन्होंने अपना सिर हिलाया और प्रधानमंत्री ली केकियांग को थपकी दी। 

इसके बाद जिंताओ को दो लोगों के साथ बाहर जाते देखा गया लेकिन उनकी निकासी के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि जिंताओ ने न केवल महासम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया बल्कि पूरे सत्र के दौरान भी मौजूद रहे। सीपीसी की सभी बैठकें अति गोपनीय तरीके से होती हैं और इस तरह की घटना दुर्लभ है।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :चीनशी जिनपिंगवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल