लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में प्रतिबंधित ‘ब्लूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ के पांच आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: March 8, 2021 16:40 IST

Open in App

कराची, आठ मार्च पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ के पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

क्वेटा में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए एक अभियान के दौरान अलगाववादी संगठन के ये आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे क्वेटा में एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे। विस्फोटक, ‘डेटोनेटर’ और हथियार भी उनके ठिकाने से बरामद हुए हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि ये पांचों आतंकवादी श्रमिकों और सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में भी शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब हमने इनके ठिकाने पर छापा मारा, तब इन्होंने आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चला दीं।’’

उन्होंने बताया कि कुछ आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकलें।

सीटीडी ने 10 किलोग्राम विस्फोट, तीन ‘डेटोनेटर’, दो विस्फोट छड़ें, दो ग्रेनेड, तीन कलाशनिकोव राइफल, 100 गोलियां, एक रिमोट संचालित यंत्र और 13 ‘बैटरी सेल’ बरामद करने का दावा किया है।

अधिकारी के अनुसार, प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन के आतंकवादियों ने सप्ताहांत में प्रांत में आतंकवादी हमले बढ़ा दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल