लाइव न्यूज़ :

124 साल के इतिहास में पहली बार, 62 साल के ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बनीस ने 46 वर्षीय जोडी हेडन से किया विवाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2025 17:04 IST

ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार के 124 साल के इतिहास में वह ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान विवाह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपना करीबी दोस्त मानते हैं।जीतने की संभावनाओं को नुकसान हो सकता है।2020 में व्यापारियों के रात्रिभोज के दौरान अल्बनीस से मुलाकात हुई थी। 

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने शनिवार को राजधानी केबनरा में अपने आधिकारिक आवास पर करीबी लोगों की मौजूदगी में अपनी संगिनी जोडी हेडन से विवाह कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार के 124 साल के इतिहास में वह ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान विवाह किया है।

विवाह समारोह में ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता रसेल क्रो और कई कैबिनेट मंत्रियों समेत करीब 60 मेहमान शामिल हुए। अल्बनीस और हेडन ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अपने परिवार और करीबी दोस्तों के सामने, अपनी जिंदगी साथ बिताने का वादा करके बहुत खुश हैं।’’ अल्बनीस (62) का पहले तलाक हो चुका है।

उनका एक वयस्क बेटा भी है। अल्बनीस ने पिछले साल ‘वेलेंटाइंस डे’ पर हेडन (46) के समक्ष प्यार का इजहार किया था। अल्बनीस ने सिडनी रेडियो कार्यक्रम में बताया था कि वह कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को आमंत्रित करने के बारे में सोच रहे हैं, जिन्हें वह अपना करीबी दोस्त मानते हैं।

हालांकि, आस्ट्रेलिया में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने आशंका जताई कि देशवासियों के समक्ष आर्थिक समस्याओं के दौरान शान-शौकत से शादी करने पर अगले साल मई में होने वाले चुनाव में पार्टी की फिर से जीतने की संभावनाओं को नुकसान हो सकता है। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वालीं हेडन की 2020 में व्यापारियों के रात्रिभोज के दौरान अल्बनीस से मुलाकात हुई थी। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाएंथनी अल्बनीज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी