लाइव न्यूज़ :

बच्चे के स्टोव से खेलने के कारण लगी न्यूयॉर्क अपार्टमेंट में आग

By IANS | Updated: December 30, 2017 18:23 IST

न्यूयार्क के फायर डिपार्टनेंट के अनुसार, 160 से अधिक दमकलकर्मियों ने मिलकर इस आग को बुझाया। 

Open in App

न्यूयार्क में गुरुवार को एक अपार्टमेंट की इमारत में लगी आग संभवत: अपने घर में स्टोव से खेल रहे एक बच्चे के कारण लगी थी। शहर के मेयर ने यह कहा। 'एफे' की रिपोर्ट के अनुसार, मेयर बिल डी ब्लासियो ने शुक्रवार को डब्ल्यूएनवायसी पर अपने साप्ताहिक रेडियो शो में कहा, "इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक छोटा बच्चा इमारत की पहली मंजिल में स्टोव के साथ खेल रहा था, जिसके कारण आग लगी।" ब्रोंक्स में पांच मंजिला इमारत में गुरुवार शाम 6.50 बजे के आसपास आग लगी और तेजी से फैल गई। ब्लासियो ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, "हमने 12 लोग खो दिए हैं। और अधिक लोगों के मरने की आशंका है। कई लोग अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।"मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं जिनमें सबसे छोटे बच्चे की उम्र केवल एक साल थी। फायर कमिश्नर डेनियल निग्रो ने कहा, "इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वालों और अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे घायलों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।" न्यूयार्क के फायर डिपार्टनेंट के अनुसार, 160 से अधिक दमकलकर्मियों ने मिलकर इस आग को बुझाया। इस त्रासदी के कारण एक सदी से भी ज्यादा समय पहले बनी इमारत में आग से सुरक्षा के उपायों के सवालों पर भी सवाल खड़े हो गए, लेकिन ब्लासियो ने कहा कि प्रशासन को किसी खामी का सबूत नहीं मिला है। 

टॅग्स :विदेशभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतदिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत