लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एक मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत, कुछ ने जलते मकाने से कूदकर बचाई जान

By भाषा | Updated: August 6, 2022 09:26 IST

आग बुझाने के लिए आया एक स्वयंसेवी दमकलकर्मी उस समय हक्का बक्का रह गया जब उसे मालूम चला कि आग उसके रिश्तेदार के घर में लगी है और मृतकों में उसका बेटा, बेटी, ससुर, पत्नी का भाई तथा अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में मारे गए तीन बच्चों की उम्र क्रमश: पांच, छह और सात साल है।नेस्कोपेक के इस मकान में शुक्रवार देर रात ढाई बजे के बाद आग लगी।प्राधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग जलते हुए मकान में से बाहर निकलने में सफल रहे

नेस्कोपेकः अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राज्य में एक मकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी है। आग बुझाने के लिए आया एक स्वयंसेवी दमकलकर्मी उस समय हक्का बक्का रह गया जब उसे मालूम चला कि आग उसके रिश्तेदार के घर में लगी है और मृतकों में उसका बेटा, बेटी, ससुर, पत्नी का भाई तथा अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। पेनसिलवेनिया पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि हादसे में मारे गए तीन बच्चों की उम्र क्रमश: पांच, छह और सात साल है।

नेस्कोपेक वालंटियर फायर कंपनी के दमकलकर्मी हेरोल्ड बेकर ने फोन पर बताया कि 10 मृतकों में उसका बेटा, बेटी, ससुर, पत्नी का भाई, बहन तथा पांच अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। बेकर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें जो पता दिया गया था वह पड़ोस के एक घर का था लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उसे मालूम चला कि यह उसके रिश्तेदार का घर है। उसने बताया कि दो मंजिला मकान में 13 कुत्ते भी रहते थे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उनमें से कोई जीवित बचा या नहीं।

नेस्कोपेक के इस मकान में शुक्रवार देर रात ढाई बजे के बाद आग लगी। आपातकर्ताओं के पहुंचने के तुरंत बाद एक व्यक्ति घर के अंदर मृत मिला। सुबह दो अन्य लोगों के शव मिले। राज्य की पुलिस और आपराधिक जांचकर्ता इस मामले की जांच कर रहे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग जलते हुए मकान में से बाहर निकलने में सफल रहे। दमकल कंपनी की सचिव हेदी नोर ने बताया कि मृतकों में से एक 19-वर्षीय डेल बेकर दमकलकर्मी था, जो 16 साल की उम्र में कंपनी में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि डेल बेकर के दोनों माता-पिता दमकल सेवा के सदस्य थे तथा यह परिवार जरूरतमंदों की मदद करने में हमेशा आगे रहता था।

हादसे में बेकर के परिजनों की मौत के कारण उन्हें छुट्टी दे दी गयी। बेकर ने बताया कि इस घर में 14 लोग रह रहे थे। उनमें से एक अखबार बांटने के लिए घर से बाहर था तथा तीन अन्य बच गए। बेकर ने बताया, ‘‘वहां बच्चे थे और मेरे दो बच्चे अपने नाना और नानी से मिलने गए थे।’’ पेनसिलवेनिया पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट डेरेक फेल्समैन ने बताया, ‘‘एक जटिल आपराधिक जांच चल रही है। जीवित बचे लोगों से पूछताछ की जा रही है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत