लाइव न्यूज़ :

इमरान खान को एक और झटका, PTI की वरिष्ठ नेता फिरदौस आशिक अवान ने दिया इस्तीफा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 26, 2023 17:53 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की वरिष्ठ नेता फिरदौस आशिक अवान ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने नौ मई को हुई हिंसा को लेकर विपक्ष के खिलाफ जारी सरकार की कार्रवाई के बीच इस्तीफा दिया है।अवान ने कहा कि अब पूर्व प्रधानमंत्री खान और पाकिस्तान की राहें जुदा जुदा हैं।खान को झटका देते हुए फवाद चौधरी ने पीटीआई पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की वरिष्ठ नेता फिरदौस आशिक अवान ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नौ मई को हुई हिंसा को लेकर विपक्ष के खिलाफ जारी सरकार की कार्रवाई के बीच इस्तीफा दिया है। 

वर्ष 2019 से 2020 तक सूचना और प्रसारण मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक के रूप में कार्य करने वालीं 53 वर्षीय अवान ने कहा कि अब पूर्व प्रधानमंत्री खान और पाकिस्तान की राहें जुदा जुदा हैं। गत नौ मई को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा इमरान खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद पाकिस्तान में जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करीब दर्जन भर सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी। 

रावलपिंडी में सेना मुख्यालय पर भी भीड़ ने हमला किया था। पुलिस ने हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या 10 बताई है। 'डॉन' अखबार की खबर के मुताबिक, पूर्व संघीय मंत्री अवान ने कहा कि वह पार्टी की "हिंसक और आतंकवादी गतिविधियों" के कारण पीटीआई से अलग हो रही हैं। 

उन्होंने कहा, "मैं मानती हूं कि शहीदों और देश का सम्मान हमारी आस्था का हिस्सा है। शहीदों का अपमान करने वालों ने पाकिस्तान की नींव और विचारधारा पर हमला किया।" 

खान को झटका देते हुए उनके करीबी सहयोगी और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बुधवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इससे एक दिन पहले पाकिस्तान की पूर्व मंत्री और इमरान खान की करीबी सहयोगी शिरीन मजारी ने पीटीआई छोड़ दी थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?