लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन आक्रमण के कारण फिनलैंड ने रूसी विमानों के लिए बंद किया अपना एयर स्पेस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2022 14:48 IST

फिनलैंड ने यूक्रेन हमले को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की है कि वह रूस के लिए अपने एयर स्पेस को बंद कर रहा है क्योंकि वह अपने हवाई क्षेत्र से रूसी सैन्य विमानों को यूक्रेन पर हवाई हमले की इजाजत नहीं देना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन हमले से बढ़ते तनाव को देखते हुए फिनलैंड रूस के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर रहा हैफिनलैंड से पहले बुल्गारिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, जर्मनी और पोलैंड भी रूस को प्रतिबंधित कर चुके हैंफिनलैंड बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट और मोबाइल अस्पताल की बड़ी खेप यूक्रेन भेज सकता है

हेलसिंकी:यूक्रेन-रूस यूद्ध के कारण बढ़ते तनाव के मद्देनजर फिनलैंड ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि वो रूस के लिए अपने एयर स्पेस को बंद कर रहा है क्योंकि वह अपने हवाई क्षेत्र से रूसी सैन्य विमानों को यूक्रेन पर हवाई हमले करने के लिए इजाजत नहीं देगा।

इसके साथ ही फिनलैंड ने यह घोषण भी की है कि यूक्रेन पर रूस द्वारा किये जा रहे भीषण हमले को लेकर मास्को के खिलाफ प्रतिबंधों को बढ़ाने के लिए वह अन्य यूरोपीय देशों के साथ शामिल होने जा रहा है।

फिनलैंड के परिवहन मंत्री टिमो हरक्का ने बताया कि यूक्रेन हमले से बढ़ते तनाव को देखते हुए फिनलैंड रूस के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर रहा है। रूस का पड़ोसी देश फिनलैंड उसके साथ करीब 1,300 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।

लेकिन परिवहन मंत्री टिमो हरक्का ने यह नहीं बताया कि फिनलैंड किस समय से रूस के लिए अपनी हवाई सीमा को बंद कर रहा है।

मालूम हो कि फिनलैंड से पहले बुल्गारिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, जर्मनी और पोलैंड ने भी अपने एयर स्पेस को रूसी उड़ानों के लिए बंद कर दिया है, जिससे कारण रूसी विमानों को पश्चिमी उड़ानों के लिए भारी डायवर्जन का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक रूस ने भी अपने हाई क्षेत्र में उन देशों के विमानों की उड़ान को प्रतिबंधित कर दिया है, जिसने मॉस्को की उड़ानों को अपने आकाश क्षेत्र न आने देने की चेतावनी जारी की है।

फ़िनलैंड की उड़ान सेवा फ़िनएयर पहले यूरोप और एशिया के बीच उड़ान के लिए रूस के एयर स्पेस का इस्तेमाल करती थी लेकिन कोरोनो महामारी के कारण लगे एशियाई प्रवेश प्रतिबंधों के कारण फ़िनएयर की सेवाएं वर्तमान समय में बहुत ही सीमित हैं।

जानकारी के मुताबिक यूक्रेन को युद्ध में मदद के लिए फिनलैंड बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट और मोबाइल अस्पताल की एक खेप भेजने की योजना बना रहा है और साथ ही फिनलैंड रूसी आक्रमण को झेल रहे यूक्रेन को लगभग 40 आर्टिलरी बंदूकों की मदद भी देने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसFinland
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा