लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई ‘खत्म होने में अभी बहुत वक्त लगेगा’: सिंगापुर के प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: September 11, 2021 09:33 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 11 सितंबर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने शनिवार को आगाह किया कि अमेरिका में 9/11 हमले के दो दशक बाद भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई ‘‘खत्म होने में अभी बहुत वक्त लगेगा’’ और दूरदराज के स्थानों पर मौजूद आतंकवादी समूह सिंगापुर के लिए गंभीर खतरा हैं।

लूंग ने अमेरिका में अलकायदा के हमलों के 20 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित एक समीक्षा में कहा, ‘‘इन दूरदराज के स्थानों में मौजूद आतंकवादी समूह सिंगापुर के लिए गंभीर खतरा हैं। चरमपंथी आतंकवाद एक जगह से दूसरी जगह फैलता है। डिजीटल मीडिया ने इस जहर को बढ़ा दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अलकायदा की जगह इस्लामिक स्टेट ने ले ली है जो क्षेत्रीय रूप से खदेड़ा जा चुका है लेकिन ऑनलाइन समेत अन्य माध्यमों से काम कर रहा है।’’

उन्होंने बताया कि कैसे इस साल सिंगापुर में प्राधिकारियों ने दो कट्टरपंथी युवाओं को गिरफ्तार किया जो अकेले हमले करने की तैयारी कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अब अमेरिका के अफगानिस्तान से जाने पर हमें इस पर करीबी नजर रखनी होगी कि वहां स्थिति कैसे बदलती है, क्या अफगानिस्तान में स्थित समूह फिर से हमारी सुरक्षा के लिए खतरा बनेंगे और आतंकवाद के नए मोर्चे कहां पैदा हो सकते हैं।’’

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी समूहों और धर्मों के नेताओं को आतंकवादी हमलों की निंदा करनी चाहिए और एक-दूसरे के साथ एकजुटता से खड़े रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिंगापुर अब भी आतंकवादियों के निशाने पर है। एक से ज्यादा बार आतंकवादियों ने सिंगापुर पर हमले की योजनाएं बनायी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल