लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 3 हजार गाड़ियों को ले जा रही पानी वाले जहाज में लगी भीषण आग, 1 चालक दल के सदस्य की हुई मौत-कई घायल

By आजाद खान | Updated: July 27, 2023 11:18 IST

एक रिपोर्ट के अनुसार, जहाज के मालिक को यह शक है कि कार्गो में एक इलेक्ट्रिक कार थी जिसकी वजह से यह आग लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देजर्मनी से मिस्र जा रही एक पानी की जहाज में भीषण आग लग गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें जहाज से धुंआ निकलते हुए देखा गया है। इस दुर्घटना में एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

एम्सटर्डम: लगभग तीन हजार वाहनों को ले जा रहे एक एक पानी के जहाज में भीषण आग लगने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए है। यह घटना मंगलवार को डच तट के पास घटा है और यह उस समय घटा है जब यह जहाज जर्मनी से मिस्र जा रहा था। 

बताया जा रहा है कि जहाज में इतनी भीषण आग लगी थी कि उसमें सवार चालक दल के सदस्यों को खुद को बचाने के लिए समुद्र में कूदना पड़ा क्योंकि वे आग को बुझा नहीं सके थे। ऐसे में चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया है। 

क्या दिखा वीडियो 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक विशाल जहाज समुंद्र में चल रहा है और उसमें से धुंआ निकल रहा है। जहाज के आसपास कई और छोटे शिप नजर आ रहे है साथ ही कुछ हेलीकॉप्टरों को भी देखा गया है। 

ऐसे में जहाज में किस कारण आग लगी है और चालक दल के सदस्य की मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज में आग कैसे लगी है इस पर जहाज के मालिक को यह शक है कि कार्गो में एक इलेक्ट्रिक कार थी जिसकी वजह से यह आग लगी है। 

क्या है पूरा मामला

एजेंसी द्वारा दिए गए एक बयान में यह कहा गया है कि आग बुझाने की असफल कोशिश के बाद चालक दल के 23 सदस्यों को जहाज से उतारने के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा बयान में यह भी कहा गया है कि जांच एजेंसी आग लगने के कारण और चालक दल के सदस्य की मौत कैसे हुई, इसकी जांच कर रही है।

बचाए गए सदस्यों को लॉवर्सूग और एल्डे हवाई अड्डों ले जाया गया

बयान के अनुसार, "सभी 23 चालक दल के सदस्य उतार लिए गए हैं। चालक दल का एक हिस्सा कूद गया और उन्हें केएनआरएम और रेडरिज नोर्डगट की जीवनरक्षक नौकाओं द्वारा पानी से बाहर निकाला गया है। तटरक्षक हेलीकॉप्टर ने चालक दल के बाकी बचे सदस्यों को भी उतार लिया है।"

बयान में आगे कहा गया है "दुर्भाग्य से चालक दल के एक सदस्य की मृत्यु हो गई है। यह कैसे हुआ, यह तटरक्षक बल को नहीं पता है। चालक दल के कई सदस्य घायल भी हुए हैं। विमान में सवार लोगों को लॉवर्सूग और एल्डे हवाई अड्डों पर ले जाया गया है। वहां पैरामेडिक्स द्वारा उनकी देखभाल की जा रही है।" 

टॅग्स :Netherlandsवायरल वीडियोइलेक्ट्रिक व्हीकलआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल