लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बीच उत्तर कोरिया में बुखार का बरपा कहर, 50 की मौत, 4 लाख के करीब पीड़ित, किम जोंग-उन ने अधिकारियों को लगाई फटकार

By भाषा | Updated: May 16, 2022 10:02 IST

देश के नेता किम जोंग-उन ने दवाइयों की आपूर्ति में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई है और सेना को राजधानी प्योंगयांग में वैश्विक महामारी से निपटने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2.6 करोड़ की आबादी वाले उत्तर कोरिया में अधिकतर लोगों को कोविड-19 रोधी टीके नहीं लगे हैंरविवार शाम छह बजे तक बुखार से पीड़ित 24 और लोगों की मौत होने की सूचना हैअप्रैल के अंत से 12 लाख लोगों को बुखार हो चुका है

सियोलः उत्तर कोरिया में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार को बुखार से मौत के आठ और मामले सामने आए, जबकि 3,92,920 और लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। देश के नेता किम जोंग-उन ने दवाइयों की आपूर्ति में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई है और सेना को राजधानी प्योंगयांग में वैश्विक महामारी से निपटने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उत्तर कोरिया के वायरस रोधी आपात मुख्यालय ने बताया कि अप्रैल के अंत से 12 लाख लोगों को बुखार हो चुका है, जिनमें से 5,64,860 लोग अब भी पृथक रह रहे हैं।

मुख्यालय के मुताबिक, रविवार शाम छह बजे तक बुखार से पीड़ित 24 और लोगों की मौत होने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 50 हो गई है। हालांकि, सरकारी मीडिया ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि बुखार से पीड़ित और उससे जान गंवाने वालों में से कितने लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया की खराब स्वास्थ्य प्रणाली के कारण वायरस के प्रसार को रोकने में नाकामी उसके लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

बताया जाता है कि 2.6 करोड़ की आबादी वाले देश में अधिकतर लोगों को कोविड-19 रोधी टीके नहीं लगे हैं। उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘कोवैक्स’ टीका वितरण कार्यक्रम से मदद लेने का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था। उत्तर कोरिया ने कोविड-19 वैश्विक महामारी फैलने के दो साल से अधिक समय बाद गत बृहस्पतिवार को संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की थी।

टॅग्स :उत्तर कोरियाकोरोना वायरसकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं