लाइव न्यूज़ :

तालिबान के शासन के डर से लोग काबुल हवाईअड्डा पर उमड़े, अफरा-तफरी मचने से सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:57 IST

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के डर से युद्धग्रस्त देश से निकलने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोग सोमवार को काबुल हवाईअड्डे पर एकत्र हो गये, जहां अफरा-तफरी मचने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन अफगान नागरिक भी शामिल हैं, जो अमेरिकी वायुसेना के एक विमान के कुछ हिस्सों से लटक गये थे। अमेरिका समर्थित अफगान सरकार के गिरने और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ कर जाने के बाद तालिबान लड़ाकों के रविवार को काबुल में प्रवेश करने के साथ दो दशक लंबा वह अभियान खत्म हो गया, जिसके तहत अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने युद्धग्रस्त देश में बदलाव लाने की कोशिश की थी। एक स्थानीय समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट की गई वीडियो क्लिप के मुताबिक तीन अफगान नागरिक आसमान से नीचे गिर गये। दरअसल, वे अफगानिस्तान में तालिबान के शासन से भागने की कोशिश करते हुए अमेरिकी वायुसेना के एक विमान से बाहर से लटक गये थे। अफगान अस्वाका समाचार एजेंसी ने इस दर्दनाक घटना की क्लिप पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘खास खबर: सी-17 से लोगों के गिरने का एक स्पष्ट वीडियो। वे आज काबुल हवाईअड्डा से उड़ान भरने वाले विमान के कुछ हिस्सों से लिपटे हुए थे।’’ एक अन्य ट्वीट में इसने कहा, ‘‘काबुल हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले विमान के पहियों से लिपटे तीन लोगों के शव काबुल के खैरकाहना इलाके के पास जमीन पर गिरे।’’ टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित और सोशल मीडिया पर साझा किये गये वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि काबुल हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर और हवाईअड्डे के अंदर भी लोगों की जबरदस्त भीड़ है, जहां वे रविवार रात और सोमवार सुबह विमान में सवार होने की कोशिश करते दिख रहे हैं। अमेरिका के सैन्य अधिकारियों के हवाले से अमेरिकी समाचार एजेंसी एपी ने हवाईअड्डे पर मची-अफरा-तफरी में सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। हालांकि, अधिकारियों ने मौतों के बारे में और विवरण नहीं दिया, पर उन्होंने कहा कि हजारों अफगान सोमवार को काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की हवाई पट्टी पर उमड़ पड़े। वे अपने देश पर तालिबान के कब्जा करने से इतने हताश थे कि वे वहां से उड़ान भर रहे एक अमेरिकी सैन्य विमान के बाहरी हिस्सों से चिपक गये थे। तोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कुछ लोग हवाईअड्डे पर सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में मारे गये ओर घायल हो गये। हालांकि, गोलीबारी की घटना के बारे में और अधिक ब्योरा नहीं मिल पाया है। इस बीच, हामिद करजई अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सभी वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। अफगान नागर विमानन प्राधिकरण ने एक बयान में यह कहा। बयान में लोगों से हवाईअड्डे पर भीड़ नहीं लगाने की अपील की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल