लाइव न्यूज़ :

"पिता को डोनाल्ड ट्रंप से नफरत, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकते..", संदिग्ध हमलावर के बेटे ने कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: September 16, 2024 11:48 IST

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले रयान वेस्ले राउथ के बेटे का बयान आया सामने है। उसने कहा है कि पिता उनसे नफरत करते थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकते है और ना ही वो हिंसक व्यक्ति हैं।

Open in App
ठळक मुद्देDonald Trump: ट्रंप पर हमला करने वाले संदिग्ध हमलावर के बेटे का बयान आया सामनेDonald Trump: कहा- पिता ऐसा नहीं कर सकतेDonald Trump: उन्होंने आगे कहा कि वो हिंसक तो बिल्कुल भी नहीं हो सकते

Donald Trump:अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल रिपल्बिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर दोबारा से हमला बीते रविवार को हुआ है। हालांकि, उनपर हमला करने वाले की पहचान रयान वेस्ले राउथ के रूप में हुई है। राउथ ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप पर उस वक्त हमला किया जब वो  गोल्फ खेल रहे थे। हालांकि, अब हमलावर के बेटे का बयान आया है और उसने कहा कि वो हिंसक व्यक्ति नहीं हैं। इसके साथ रयान के बेटे, ओरान राउथ को विश्वास नहीं था कि उसके पिता के पास बंदूक भी थी। 35 वर्षीय व्यक्ति ने डेली मियाल से संपर्क किया और कहा कि यह पहली बार है जब उसने ट्रम्प की हत्या के प्रयास के बारे में सुना है और उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि उसके पिता इसके लिए जिम्मेदार थे।

"जैसा बताया जा रहा है वैसा कुछ नहीं"इस घटना के बाद हमलावर का बेटे ओरान ने मीडिया आउटलेट से संपर्क किया और सबसे पहले अपने पिता के ठिकाने के बारे में पूछा। उसने कहा, "यह पहली बार था जब मैंने इसके बारे में सुना। क्या मेरे पिता को गोली मारी गई या वे घायल हो गए?" उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता ट्रंप को बहुत पसंद नहीं करते थे और उनसे नफरत करते थे, जैसा कि "हर समझदार व्यक्ति करता है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे भी ट्रंप पसंद नहीं हैं।" कथित हत्यारे के बेटे ने कहा, "जहां तक ​​मुझे पता है, वह मेरे पिता हैं और उनके पास बस कुछ ट्रैफिक टिकट हैं। मैं अपने पिता को जानता हूं और अपने पिता से प्यार करता हूं, लेकिन जैसा बताया जा रहा है वैसा कुछ नहीं।"

जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर 'The Guardian' ने पुष्टि की है कि रविवार के मामले में 58 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ ही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उसका नाम नहीं बताया गया है और हमले के पीछे के मकसद को लेकर भी कोई संकेत नहीं दिए गए हैं। 

पिता के पास बंदूक.. क्या?डेली मेल की मानें तो जब संदिग्ध हमलावर के बेटे से पूछा गया कि उन्हें पता कि उनके पिता के पास बंदूक है। जवाब में उसने कहा, मुझे पता नहीं है कि। मैंने कभी नहीं जाना कि उसके पास बंदूक हो। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को एक सामान्य ठेकेदार के रूप में जानते हैं, जिन्होंने हवाई में एक छोटा सा घर बनाया था और इससे पहले वह एक छत बनाने वाली कंपनी के मालिक थे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकमला हैरिसअमेरिकावाशिंगटनWashington DC
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी