लाइव न्यूज़ :

Fact Check: WHO के महानिदेशक डॉ टेड्रोस हुए कोरोना संक्रमित? जानें सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 14, 2020 10:58 IST

55 वर्षीय डॉ टेड्रोस कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ की मुहिम में शुरुआत से ही बेहद सक्रिय रहे हैं। लिहाजा, कथित तौर पर उनके संक्रमित होने की खबर सुनकर लोग सकते में आ गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन करने वाले कुछ सोशल मीडिया पेजों पर ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ का मखौल उड़ाया जा रहा है।विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेड्रोस घेब्रेयेसेस ने ट्वीट कर कहा था कि वह कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं।

नई दिल्ली: देश और दुनिया में अब भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ टेड्रोस घेब्रेयेसेस कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

ऐसे में आइए जानते है कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने वाले सबसे बड़े संगठन विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेड टेड्रोस क्या सच में कोरोना संक्रमित हुए हैं?

बता दें कि 55 वर्षीय डॉ टेड्रोस कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ की मुहिम में शुरुआत से ही बेहद सक्रिय रहे हैं। लिहाजा, कथित तौर पर उनके संक्रमित होने की खबर सुनकर लोग सकते में आ गए हैं। 

डॉ टेड्रोस के संक्रमित होने का ये दावा सामने आने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन करने वाले कुछ सोशल मीडिया पेजों पर ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ का मखौल उड़ाया जा रहा है।

इस मामले में जानकारी साझा करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेड्रोस घेब्रेयेसेस ने ट्वीट कर कहा था कि वह कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं। उन्होंने इसके साथ ही बताया था कि उनमें किसी तरह का कोई कोरोना संक्रमण के लक्षण सामने नहीं आए हैं।

इसके बाद ही सोशल मीडिया पर लोग टेड्रोस के बारे में कहने लगे कि ट्रंप सही कह रहा था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया को नहीं बचा सकता क्योंकि उसके अपने लोग कोविड-19 बीमारी से नहीं बच पा रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी 2 नवंबर को एक ट्वीट किया गया था, जिसमें लिखा था कि कुछ लोग बेवजह डॉ टेड्रोस घेब्रेयेसेस को ‘कोविड-19’ पॉजिटिव बता रहे हैं। वे अच्छा महसूस कर रहे हैं और ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ के तमाम जरूरी एहतियात बरत रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनडोनाल्ड ट्रम्पफैक्ट चेकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत